Last Updated:
सुबह के नाश्ते या चाय के साथ कुछ हल्का और कुरकुरा खाने का मन हो तो पोहा चकली एक शानदार विकल्प है. पोहे से बनी यह चकली स्वाद में अलग और बेहद टेस्टी होती है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है और यह लंबे समय तक कुरकुरी भी रहती है.
अगर सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का, कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो पोहा चकली एक बेहतरीन विकल्प है. यह खाने में बेहद टेस्टी होती है और बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी को पसंद आती है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है और इसकी ज्यादातर सामग्री रसोई में पहले से ही उपलब्ध होती है. आमतौर पर पोहे का इस्तेमाल नाश्ते में किया जाता है, लेकिन पोहे से बनी चकली एक अलग और खास स्वाद देती है. आप इसे मेहमानों को भी नाश्ते में परोस सकते हैं.

पोहा चकली बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को धीमी आंच पर हल्का सा भून लें. जब पोहे ठंडे हो जाएं तो इन्हें मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें और पोहे का पाउडर तैयार कर लें. अब एक बड़े बर्तन में पोहे का पाउडर, चावल का आटा और चने की दाल का आटा डालें. इसके बाद इसमें तिल, जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.

अब इस मिश्रण में थोड़ा सा गर्म तेल या पिघला हुआ मक्खन डालें और अच्छे से मिलाएं. इससे मिश्रण हल्का भुरभुरा हो जाएगा और चकली ज्यादा कुरकुरी बनेगी. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंध लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा ढीला न हो.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अब चकली मेकर में आटा भरें और पहले से चिकनी की हुई थाली या बटर पेपर पर गोल-गोल आकार में चकली बनाएं. इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें और तैयार चकली को धीमी आंच पर तलें. जब चकली सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो इन्हें तेल से निकाल लें.

तली हुई चकली को पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर लें. पोहे से बनी चकली हल्की और ज्यादा कुरकुरी होती है. अगर इन्हें धीमी आंच पर तला जाए तो यह लंबे समय तक कुरकुरी रहती हैं. आप इन्हें करीब एक हफ्ते तक आसानी से स्टोर करके खा सकते हैं. यह स्वादिष्ट स्नैक चाय के साथ भी बहुत अच्छा लगता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.