Moringa leaves sweets recipe: सहजन के पत्तों में भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. यह मिठाई न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देती है. इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करने में मदद करता है, वहीं विटामिन ए और कैल्शियम शरीर को मजबूत बनाते हैं.
इस खास मिठाई को बनाने का तरीका भी बेहद आसान है. सबसे पहले सहजन के ताजे पत्तों को अच्छी तरह धोकर हल्का उबाल लिया जाता है, फिर उन्हें छाया में सुखाया जाता है. जब पत्ते पूरी तरह सूख जाते हैं, तो उन्हें ग्राइंडर में पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लिया जाता है. इसके बाद इस पाउडर को आटा, गुड़ या चीनी के साथ मिलाया जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें घी, दूध, ड्राई फ्रूट्स और इलायची भी डाली जा सकती है. मिश्रण को हल्का भूनकर लड्डू के रूप में तैयार किया जाता है. यह प्रक्रिया इतनी सरल है कि कोई भी व्यक्ति घर पर इसे आसानी से बना सकता है और अपने परिवार को एक हेल्दी विकल्प दे सकता है.
कई बीमारियों में फायदेमंद, पोषण से भरपूर
वैज्ञानिकों के अनुसार सहजन के पत्तों से बनी यह मिठाई खासकर एनीमिया जैसी समस्या में काफी लाभदायक हो सकती है. इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करने में मदद करता है, वहीं विटामिन ए और कैल्शियम शरीर को मजबूत बनाते हैं. सविता कुमारी का कहना है कि अगर लोग सहजन के पत्तों का सीधे उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, तो इसका पाउडर बनाकर मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प है. यह न केवल स्वाद को बढ़ाता है, इसके साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. बता दे की सीजन के अनुसार लोग सहजन का सब्जी तो खा ही लेते हैं लेकिन वेसीजन स्वाद लेना मुश्किल हो जाता है. उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प के रूप में उभर कर सामने आएगा.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.