Methi Storage Tips: सर्दियों की विदाई के साथ ही हरी मेथी भी बाजार से गायब हो जाती है, लेकिन आप इसे पूरे साल अपनी रसोई का हिस्सा बना सकते हैं. फल एवं पौधा संरक्षण विशेषज्ञ राजेंद्र कुमार ने मेथी को साल भर सुरक्षित रखने के लिए कारगर उपाय बताए है. इस तरीके से तैयार की गई मेथी न केवल अपना स्वाद बरकरार रखती है, बल्कि इसे किसी भी मौसम में सब्जी का जायका बढ़ाने के लिए कसूरी मेथी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. जानिए कैसे आप मामूली मेहनत से मेथी को खराब होने से बचा सकते हैं और गर्मियों में भी सर्दियों वाले पराठों का लुत्फ उठा सकते हैं.
इस तरह साल भर रख सकते हैं मेथी
फल और पौधों के संरक्षण के एक्सपर्ट राजेंद्र कुमार लोकल 18 से बताते हैं कि इस समय सर्दी का मौसम जा रहा है और जा रही सर्दी के मौसम में हरी मेथी काफी सस्ती भी है. ऐसे में अगर आप भी हरी मेथी का स्वाद साल भर लेना चाहते हैं तो आपको इसे बेहतर तरीके से सुरक्षित और संरक्षित रखना होगा. इसके लिए आप हरी मेथी को बाजार से खरीद कर ले आए और इसके डंठल को निकाल कर आप इसे अच्छे से धूल लें और धुलने के बाद किचन टॉवल में रखकर इसे हाथों से पूछ ले और उसके बाद इसे एयर फ्रायर में रखकर लगभग 15 मिनट तक रखे रहें और 110 डिग्री में इसे सुखा लें. उसके बाद इसे एयर फ्रायर से निकलकर बाहर रख दें और कुछ देर बाद इसे टाइट और कंटेनर में बंद करके रख दें.
बिना एयर फ्रायर के भी इस तरह रखें
राजेंद्र कुमार आगे बताते हैं कि यदि आपके पास एयर फ्रायर नहीं है तो इसके अलावा भी हैं जिसमें आप हरी मेथी को साल भर के लिए संरक्षित रख सकते हैं. इसके लिए आपको हरी मेथी छांव में सुखना है आप छांव में 4 से 5 दिन तक हरी मेथी को अच्छे से सुखा लें. जब में थी एकदम सोकर टाइट हो जाए या फिर कड़क हो जाए तो आप इसे एयर कंटेनर में टाइट करके रख सकते हैं. सूखी हुई हरी मेथी को कसूरी मेथी भी कहा जाता है आप साल भर किसी भी समय सब्जी में यह कसूरी मेथी डालकर उसके स्वाद को लाजवाब बना सकते हैं और सब्जी की महक को भी अच्छा बना सकते हैं.
फ्रिज में रखें
इन सबके अलावा आप हरी में थी को कुछ महीनो तक फ्रिज में रखकर भी सुरक्षित और संरक्षित रख सकते हैं हालांकि यह ज्यादा दिनों तक चलने वाला उपाय नहीं है इसे कुछ सप्ताह तक फ्रिज में रखकर संरक्षित किया जा सकता है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.