होली का नाम आते ही सबसे पहले जो मिठाई याद आती है, वह है गुजिया. लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि परफेक्ट खस्ता और हलवाई जैसी गुजिया बनाने के लिए मावा जरूरी है और बहुत ज्यादा मेहनत भी लगती है. अगर आप भी इसी वजह से घर पर गुजिया बनाने से बचते हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए. यह खास रेसिपी मशहूर यूट्यूब चैनल BharatzKitchen की है, जिसमें बिना मावा और बिना ज्यादा झंझट के हलवाई स्टाइल खस्ता गुजिया बनाने का आसान तरीका बताया गया है. सही अनुपात में आटा गूंधना, मोयन का ध्यान रखना और स्टफिंग को संतुलित रखना ही इसका असली राज है. इस रेसिपी में न तो घंटों किचन में खड़े रहने की जरूरत है और न ही महंगी सामग्री की. घर की साधारण चीजों से तैयार ये नो मावा गुजिया स्वाद में इतनी लाजवाब बनती है कि हर कोई यकीन नहीं कर पाएगा कि यह घर पर बनी है. इस होली आप भी ट्राई करें यह आसान तरीका और पाएं 100 प्रतिशत खस्ता गुजिया की गारंटी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.