क्यों खास है हरी मटर का अचार?
हरी मटर आमतौर पर पुलाव, पराठा या सब्जी में इस्तेमाल होती है. लेकिन जब वही मटर मसालों के साथ अचार का रूप लेती है तो स्वाद बिल्कुल अलग दुनिया में पहुंच जाता है. इसमें हल्की मिठास, मसालों की तीखी खुशबू और सरसों के तेल की देसी गहराई सब कुछ संतुलित रहता है.
दिल्ली की रहने वाली गृहिणी रश्मि बताती हैं, “पहली बार सुना तो अजीब लगा, लेकिन जब बनाया तो बच्चों ने भी चाव से खाया.” यही इस रेसिपी की खासियत है यह नई है, लेकिन स्वाद में पूरी तरह देसी.
कैसे बनाएं कच्चे मटर का अचार
सामग्री
-1 कप हरी मटर
-1 बड़ा चम्मच सौंफ
-1 छोटा चम्मच चीनी
-1 छोटा चम्मच नमक
-1 छोटा चम्मच जीरा
-1 छोटा चम्मच काली मिर्च
-1/2 छोटा चम्मच मेथी
-1 बड़ा चम्मच सरसों के बीज
-15-20 हरी मिर्च
-1 कप सरसों का तेल
-1 छोटा चम्मच कलौंजी
-1 छोटा चम्मच अजवाइन
-1 बड़ा चम्मच हींग
-10-12 करी पत्ते
-2 छोटे चम्मच हल्दी पाउडर
-4 छोटे चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-स्वादानुसार नमक
-काला नमक
-2-3 बड़े चम्मच सिरका
बनाने की विधि
सबसे पहले हरी मटर को छील लें. एक कढ़ाही में पानी गर्म करें और उसमें थोड़ा नमक व चीनी डाल दें. पानी में उबाल आने से पहले ही मटर डालकर हल्का सा ब्लांच करें और तुरंत निकाल लें. फिर 5 मिनट के लिए ठंडे पानी में डालकर छान लें. इससे मटर का रंग और कुरकुरापन बरकरार रहेगा.
अब एक पैन में जीरा, सरसों के दाने, सौंफ और काली मिर्च को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें. दूसरी कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. उसमें कलौंजी, अजवाइन, हींग और करी पत्ता डालें. जब खुशबू आने लगे तो पिसा हुआ मसाला, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक और काला नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इसमें सिरका और लंबी कटी हरी मिर्च डालें. आखिर में मटर मिलाकर सब कुछ अच्छे से मिक्स करें ताकि हर दाना मसालों में लिपट जाए.
स्मोकी ट्विस्ट कैसे दें?
एक छोटा जलता हुआ कोयला लें, उस पर 3-4 लौंग रखें. कांच के जार को उल्टा रखकर धुएं को अंदर भर लें. इससे अचार में हल्का स्मोकी फ्लेवर आ जाएगा. फिर तुरंत अचार को जार में भर दें. चाहें तो उसी वक्त खाने के लिए तैयार है.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.