Last Updated:
How to make perfect Egg Omelette: नाश्ते में काफी लोग अंडा और ब्रेड खाकर घर से निकल पड़ते हैं, लेकिन समय कम होने के कारण लोग अंडे में नमक, मिर्च पाउडर डालकर फेंटते हैं और तवे पर ऑमलेट बना लेते हैं. इस तरह से ऑमलेट उतना टेस्टी नहीं लगता है. आप 5 मिनट समय निकालकर कुछ चीजें ऑमलेट में डालने के लिए लें. फिर ऑमलेट बनाकर खाएं. आप कभी नहीं भूलेंगे इसका स्वाद.
घर में मां के हाथ का खाना हमेशा बहुत अच्छा लगता है, लेकिन हर बार मां बना नहीं सकती. तब हमें खुद ही बनाना पड़ता है. बाहर खाते हैं तो अच्छा भी लग सकता है या फिर नहीं भी, इसलिए अगर हम खुद एग ऑमलेट बनाना सीख लें तो अच्छा बना सकते हैं और कुछ नया भी सीखेंगे. खाना बनाना भी एक आर्ट ही है.

सही एग ऑमलेट के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है. 1 टेबल स्पून तेल, 1 अंडा, 1 छोटी प्याज, 2 हरी मिर्च, थोड़ा सा नमक, थोड़ा सा हल्दी, आधा टीस्पून जीरा, थोड़ा अदरक-लहसुन पेस्ट. थोड़ा गरम मसाला और थोड़ा हरा धनिया भी ले लो. अगर हरी मिर्च नहीं है तो उसकी जगह आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर डाल सकते हो. ये सब जरूरी चीजें हैं. इनमें से कुछ भी मत छोड़ो. तभी ऑमलेट का स्वाद जबरदस्त आएगा.

अब प्याज को बहुत बारीक काटना है. साथ ही हरी मिर्च को भी बारीक काट लें. इन दोनों को बारीक काटना बहुत जरूरी है. इसमें कोई समझौता न करें. जबरदस्त ऑमलेट के लिए थोड़ा मेहनत करनी पड़ेगी. इसका रिजल्ट खाते वक्त पता चलेगा. ठीक है, ये दोनों काटने के बाद एक बाउल में डालें, उसमें अंडा तोड़कर डालें, बाकी सारी सामग्री भी उसमें डालकर अच्छे से मिला लें. तेल अभी न डालें, न ही मिलाएं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अब बनाने की शुरुआत करें तो गैस की आंच मीडियम होनी चाहिए. पैन में तेल डालकर गरम होने दें. 2-3 मिनट में तेल गरम हो जाएगा. फिर कटोरे में जो मिक्स किया है उसे अच्छे से मिलाकर तेल में डालें और गोल शेप में सेट करें. करीब 3-4 मिनट बाद जब अच्छी खुशबू आने लगे तो ऑमलेट को पलट दें. अब 3 मिनट बाद गैस बंद कर दें और ऑमलेट को वैसे ही छोड़ दें. जब तक तेल पूरी तरह से सोख न ले तब तक छोड़ दें.

अब ऑमलेट को खाकर देखें, इसका स्वाद बहुत अच्छा लगेगा. हर बाइट में हल्का मीठा, थोड़ा तीखा, थोड़ा क्रंची और बहुत टेस्टी होता है. खास बात है इसमें सीक्रेट इंग्रीडिएंट धनिया पत्ता. बहुत लोग इसे नहीं डालते, लेकिन ये बहुत अच्छा स्वाद देता है. ऑमलेट नरम और स्मूद रहता है. अगर ये डालें तो क्रंची टेस्ट भी आता है. ज्यादा क्रंची चाहिए तो थोड़ा ज्यादा तेल डाल सकते हैं, लेकिन ज्यादा तेल हेल्दी नहीं है, इसलिए ध्यान रखें.

आपको हो सकता है ये लगे कि एग ऑमलेट के लिए भी इतनी रेसिपी प्लानिंग की क्या जरूरत है, लेकिन जरूरत है. बेस्ट टेस्ट के लिए जरूरी है. हम अक्सर समझौता करके जैसे-तैसे ऑमलेट बना लेते हैं. एक बार इसे ऐसे ट्राई करके देखिए. फिर आप खुद कहेंगे कि ये टेस्ट कितना अच्छा है. वैसे ये ऑमलेट शराब के साथ खाने के लिए सजेस्ट नहीं कर रहे हैं. शराब पीते वक्त ऑमलेट का स्वाद पता नहीं चलता, इसलिए ऑमलेट को ऐसे ही खाकर उसका स्वाद एंजॉय कर सकते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.