How to buy fresh fish: यदि आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं तो मछली भी जरूर खाते होंगे. मार्केट में कई तरह की मछलियां मिलती हैं. देखने में सभी फ्रेश नजर आती हैं, लेकिन मछली बेचने वाला इसमें भी मिलावट कर देता है. वे नदी, तालाबों से मछली लाते हैं, जिनमें से कुछ मछलियां बिकती नहीं हैं. वे बासी हो जाती हैं, लेकिन बेचने के दौरान कमाई करने के लिए ये ताजी मछलियों में इन बची हुई बासी मछलियों को भी मिला देते हैं. ग्राहकों को आसानी से पता नहीं चल पाता है कि कौन सी मछली ताजी और कौन सी बासी है. बाद में जब आप इसे पकाकर खाते हैं तो स्वाद बहुत ही खराब लगता है. इन बासी मछलियों से स्मेल भी बहुत आती है. ऐसे में आप कुछ तरीकों से ताजी और बासी मछली में फर्क कर सकते हैं. आप जब भी मछली खरीदने जाएं, मछलियों में इन दो चीजों को ध्यान से देखें. यूट्यूब चैनल सुंदर बिहार (Sundar Bihar) पर एक वीडियो में ताजी और बासी मछली को पहचानने का ट्रिक बताया गया है. आप भी जानें इस वीडियो के जरिए बासी-ताजी मछली में अंतर.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.