सामग्री
साग के लिए:
पालक – 250 ग्राम
सरसों का साग – 150 ग्राम
बथुआ (ऐच्छिक) – 100 ग्राम
पनीर – 200 ग्राम (क्यूब में कटा)
प्याज – 1 (बारीक कटा)
टमाटर – 2 (कटा हुआ)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च – 2
मक्के का आटा – 1 बड़ा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
हल्दी – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च – ½ छोटा चम्मच
जीरा – ½ छोटा चम्मच
घी/तेल – 2 बड़े चम्मच
विधि
1. साग उबालना
सबसे पहले पालक, सरसों और बथुआ को अच्छी तरह धो लें. इन्हें मोटा-मोटा काटकर पानी के साथ एक बर्तन में उबालें. इसमें हरी मिर्च भी डाल दें. 7–8 मिनट उबालने के बाद गैस बंद करें और साग को थोड़ा ठंडा होने दें.
अब साग को मिक्सर में डालकर दरदरा पेस्ट बना लें. इसे बिल्कुल बारीक न पीसें, हल्का दाना रहने से साग का देसी स्वाद बढ़ता है.
2. तड़का तैयार करना
एक कड़ाही में घी या तेल गरम करें. इसमें जीरा डालें. फिर प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें.
अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छी खुशबू आने तक पकाएं.
अब टमाटर डालकर नरम होने तक भूनें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ा नमक डालें.
3. साग मिलाना
तड़के में तैयार साग का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसमें मक्के का आटा घोलकर डालें, यह साग को गाढ़ा और बनावटदार बनाता है.
अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर 10–12 मिनट पकाएं. ताकि सारे मसाले अच्छे से घुल-मिल जाएं.
4. पनीर डालना
पनीर के क्यूब हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें (ऐच्छिक), फिर साग में डालें.
2–3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं ताकि पनीर साग के स्वाद को अच्छी तरह सोख ले.
परोसने का तरीका
गरमागरम साग पनीर पर थोड़ा घी डालें और इसे मक्के की रोटी, तंदूरी रोटी, नान या जीरा राइस के साथ परोसें.
टिप्स
सरसों का स्वाद तेज होता है, इसलिए पालक के साथ मिलाकर पकाना बेहतर रहता है.
साग में मक्खन या घी से तड़का लगाएं, स्वाद दोगुना हो जाएगा.
चाहें तो इसमें क्रीम भी डाल सकते हैं, इससे साग और मलाईदार बनता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.