Hakka Noodles Restaurant Style At Home: घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल हक्का नूडल्स बनाना चाहते हैं तो बस इन 3-4 स्टेप्स का ध्यान रखें. कुछ छोटी-छोटी टिप्स से आपके हक्का नूडल्स एकदम परफेक्ट बनेंगे और बिलकुल होटल वाला स्वाद आएगा, जबकि शुद्धता घर की होगी.
सही उबालना बहुत जरूरी
कुकिंग एक्सपर्ट उर्मिला बताती हैं, इसके लिए सबसे पहले आपको हक्का नूडल्स को गर्म पानी में उबाल लेना होगा. पानी में थोड़ा सा तेल डाल दीजिएगा, जिससे ये आपस में चिपकेगा नहीं और फिर नीचे उतारकर थोड़ी देर रेस्ट करने के लिए छोड़ दीजिए. जब नूडल्स आपका उबल जाए, उसको साइड करिए और अब आपको सब्जी काट लेनी है. 70 परसेंट ही बॉयल करें क्योंकि बाकी का सब्जियों के साथ कुक हो जाता है. पूरा बॉयल करेंगे तो गल जाएगा.
उर्मिला बताती हैं, आप कई तरह की सब्जी ले सकते हैं, जो आपको पसंद हो. जैसे गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, पत्तागोभी, वगैरह. अगर आप इसमें थोड़ा सा पनीर और थोड़ा सा बेबी कॉर्न डाल दें तो खाने में और भी मजा आता है. बेबी कॉर्न को छोटे-छोटे स्लाइस में काटकर डाल दें और पनीर को भी एकदम छोटे-छोटे पतले लंबे स्लाइस में डालें, वह खाने में ज्यादा स्वाद आता है और सारी सब्जी को काटकर आपको तेज गैस के फ्लेम में फ्राई करना है.
हाफ कुक सब्जी में नूडल्स डालें
एक बात का ध्यान रखना है कि गैस का फ्लेम जो है वह तेज होना चाहिए और कड़ाही अगर लोहे की है तो ज्यादा अच्छा है. इसमें चाउमीन बनाने में काफी आसान होता है, चिपकता नहीं है. इसलिए इन दो बातों का ख्याल रखें और तेज फ्लेम में जब आपको लगे कि सब्जी हल्का पक चुका है, पूरा 100% नहीं पकाना है, कम से कम 60% ही. इसके बाद जो नूडल्स आपने रखे हैं वह इसमें डाल दें.
अब बस दो-तीन मसाले और
चाउमीन को डालते हुए तेज फ्लेम में 2 मिनट के लिए फ्राई कर लें. इसमें चिली, टोमेटो सॉस, विनेगर और सोया सॉस डाल दें. स्वाद अनुसार नमक, अगर थोड़ा सा अजीनोमोटो आप डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं और न डालना चाहें तो कोई बात नहीं. थोड़ा सा गोल मिर्च पाउडर डालकर एक बार फिर से हाई फ्लेम में बढ़िया से मिला दें. मुश्किल से दो से तीन मिनट, उससे अधिक नहीं और उसके बाद नीचे उतार लें और गरमा-गरम सर्व करें.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.