Golhathi Dish Recipe: रीवा का देसी नाश्ता आपने ट्राई किया. ये तभी बनता है, जब मार्केट में नया चावल आ जाता है. इसे गोलहथी कहते हैं. इसमें दाल, हल्दी की जरूरत नहीं. बस नमक डालकर तैयार की जाने वाली ये डिश लाजवाब है. जानें रेसिपी…
क्योंकि, ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत ही कम समय में आसानी से बनते हैं. उन्हीं में से है नए चावल से बनने वाली गोलहथी, जो रीवा के ग्रामीण आंचल का शुद्ध देसी नाश्ता है. गोलहथी, नए चावल से बनती है. इसमें दाल, हल्दी की जरूरत नहीं. सिर्फ नमक डालकर तैयार की जाने वाली गोलहथी शुद्ध देसी नाश्ता है. पहले तो मिट्टी के चूल्हे पर पतीले में बनाई जाती थी, लेकिन समय बदला और अब ये गोलहथी कूकर में बनाई जाती है.
नोट करें सामग्री
2 – कप नए चावल
1 – लीटर पानी
5-6 कढ़ी पत्ता
राई आधा चम्मच
जीरा आधा चम्मच
मेथी दाना 10-20
खड़ी लाल मिर्च 2
हरी मिर्च 2
देसी घी एक टी स्पून
हरा धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार.
जानें बनाने की विधि
गोलहथी बनाने के लिए नए चावल का ही इस्तेमाल करें. सबसे पहले नए चावल को अच्छी तरह साफ कर लीजिए. साफ पानी में धोकर एक कूकर में पर्याप्त पानी और स्वादानुसार काला और सादा नमक डालकर ढक्कन बंद कर दीजिए. तीन-चार सीटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिए. पानी की मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि पकने के बाद आपकी गोलहथी बिल्कुल खीर की तरह दिखे. पतीले में बना रहे हैं, तो एक बार हाथ से मसल कर चावल को देख लीजिए कि चावल अच्छ से पके या नहीं.
बस ऐसे लगाएं तड़का और तैयार
जब अच्छे से पक जाएं तो थोड़ ठंडा होने दीजिए. फिर एक फ्राई पैन लीजिए और उसमें घी डालकर गर्म कर लीजिए. उसमें राई, जीरा, मेथी दाना, कढ़ी पत्ता, साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च डालकर तड़का लगा लीजिए. बस बनाकर तैयार है रीवा का शुद्ध देसी नाश्त गोलहथी. कुछ लोग इसे दोपहर के लंच में भी खाना पसंद करते हैं. हरे धनिए और लाल मिर्च पाउडर से गार्निश करें. गोलहथी को फ्राई छाछ, मसाला दही, आम के अचार के साथ परोस सकते हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.