भारत में त्योहारों और खास मौकों पर बनने वाले पारंपरिक व्यंजन हमेशा खास होते हैं. ऐसे ही स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है दही बड़ा, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं. लेकिन, कई बार लोग इसे सही तरीके से नहीं बना पाते और असली स्वाद का आनंद नहीं ले पाते. अगर आप भी घर पर दही बड़ा बनाना चाहते हैं और उसके मुलायम व स्वादिष्ट बनने का राज जानना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है.
आवश्यक सामग्री
सीमा शुक्ला, व्यंजन विशेषज्ञ, लोकल 18 से साझा करती हैं कि दही बड़ा बनाने के लिए निम्न सामग्रियों की जरूरत होगी:
उड़द दाल 1 कप, जीरा 1/2 चम्मच, हींग 1/4 चम्मच, सूखा धनिया पाउडर 1/2 चम्मच, हरा मिर्च 1-2 बारीक कटी हुई, नमक और काली मिर्च स्वाद अनुसार, सरसों का तेल- तलने के लिए. उड़द दाल को रात भर पानी में भिगोना जरूरी है ताकि दाल फूल जाए और मिक्स करने पर पेस्ट गाढ़ा रहे.
दाल का पेस्ट तैयार करना
1) भिगोई हुई उड़द दाल को मिक्सी में बारीक पीस लें.
2) पेस्ट को लगभग 10 मिनट तक किसी बर्तन में फेंटें.
3) इसमें सूखा धनिया, हरी मिर्च, नमक और काली मिर्च डालें.
4) पेस्ट को तब तक फेंटें जब तक वह हल्का-हल्का फूला हुआ न दिखाई देने लगे.
फायदा: इससे दही बड़े में मुलायम पन आता है.
दही बड़े को तलना
1) मध्यम आंच में सरसों के तेल को गर्म करें.
2) तैयार पेस्ट से छोटे-छोटे बड़े बनाकर तेल में तलें.
3) लगभग 5 मिनट तक तलें ताकि बड़े हल्के लाल और थोड़े कड़वे हो जाएं.
दही में भिगोना
1) एक बड़े बर्तन में ठंडा दही डालें और उसमें थोड़ा नमक मिलाकर फेंट लें.
2) तले हुए बड़े गरम तेल से निकालकर तुरंत दही में डालें.
3) बड़े को 1-2 घंटे तक दही में भिगोकर रखें, ताकि पूरी तरह नरम और स्वादिष्ट हो जाए.
4) अब आपके दही बड़े तैयार हैं. आप इन्हें मेहमानों के साथ परोस सकते हैं या खुद खा सकते हैं.
About the Author
पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.