Famous food Moradabad: मुरादाबाद शहर सिर्फ अपनी पीतल की चमक के लिए ही नहीं बल्कि अपने बेमिसाल जायके के लिए भी दुनिया भर पहचाना जाता है. यहां की गलियों में मिलने वाले व्यंजनों की खुशबू दूर-दूर तक फैली है. इन दिनों मुरादाबाद खान पान के बाजार में एक खास चीज जबरदस्त धूम मचा रही है और वो है यहां का स्पेशल पनीर पराठा और स्वाद का ऐसा मेल की एक बार चखने के बाद लोग कर रहे पसंद.
यहां मिलता है लजीज पनीर पराठा
1999 से कायम है स्वाद की विरासत
दुकानदार शुभम पाल ने बताया कि इस काम की शुरुआत उनके पिता ने वर्ष 1999 में की थी. पिता से मिले इस हुनर को आज शुभम नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे है. उनकी दुकान की सबसे बड़ी खासियत पनीर पराठे को तैयार करने का खास तरीका है. इसकी खासियत यह है कि इसमें पनीर की भरपूर मात्रा होती है. जो इसे स्वादिष्ट और पोस्टिक बनाती है.इसके अलावा इसमें मसलों का एक अनोखा मिश्रण होता है. जो इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है. शुभम के मुताबिक शुद्धता और स्वाद ही उनकी सफलता का असली मंत्र है.
ग्राहकों को आती है पसंद
ग्राहक रवि ने बताया कि मैं पिछले 7 से 8 साल से लगातार यहां पर नान का स्वाद ले रहा हूं. लेकिन इन दिनों उनकी पनीर नान बेहद स्वादिष्ट है. जो खूब पसंद आती है. इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि मैं प्रतिदिन इसे खाने के लिए आता हूं. इनकी पनीर नान इन दोनों सबसे टेस्टी चीज़ बन गई है. इसके साथ ही अन्य लोगों को भी यह खूब पसंद आ रही है और लोग इसकी जमकर डिमांड कर रहे हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.