गोरखपुर की गलियों में पिछले 25 सालों से स्वाद का एक खास ठिकाना बना हुआ है—डेविड का मशहूर अंडा ठेला. यहां से हाफ बॉयल अंडे का ट्रेंड शुरू हुआ जो आज भी लोगों को अपनी ओर खींचता है. खास मसालों के साथ तैयार ये अंडे इतने लज़ीज़ हैं कि एक खाने वाला कई खा कर जाता है. अब इस विरासत को सुनील संभाल रहे हैं, और हर शाम यहां स्वाद के दीवानों लोग आते है.
अब सुनील संभाल रहे हैं विरासत
समय बदला, लेकिन स्वाद नहीं, आज इस ठेले को डेविड के भतीजे सुनील संभाल रहे हैं. सुनील बताते हैं कि उनके चाचा ने जो शुरुआत की थी, उसे उन्होंने उसी पुराने अंदाज में बरकरार रखा है. ठेला आज भी वही है, लेकिन उसकी पहचान और लोकप्रियता और भी बढ़ गई है.
हर दिन हजारों का कारोबार
यह ठेला रोज शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक लगता है, हैरानी की बात यह है कि इस छोटे से ठेले पर हर दिन करीब 5 से 10 हजार रुपये तक के अंडे बिक जाते हैं. लोग 5 से 10 किलोमीटर दूर से सिर्फ इस स्वाद को चखने के लिए यहां पहुंचते हैं. इस ठेले की सबसे बड़ी खासियत है इसका स्पेशल मसाला, नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर और कुछ खास सीक्रेट मसालों का मिश्रण जब हाफ बॉयल अंडे पर डाला जाता है, तो उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. वही एक अंडा का दाम 10 रुपए है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.