Chhattisgarh famous fish recipe : छत्तीसगढ़ में मछली खाने की परंपरा काफी पुरानी है और रोहू मछली के अंडों से बनी डिश खास पसंद की जाती है. इसे सरल मसालों के साथ घर पर आसानी से तैयार किया जाता है. पहले अंडों को अच्छी तरह साफ कर नमक, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट के साथ मिलाया जाता है. फिर गर्म तेल में जीरे का तड़का लगाकर इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूना जाता है. स्वाद के साथ यह सेहत के लिए भी लाभकारी है. इसमें प्रोटीन, ओमेगा-3, विटामिन और जरूरी खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत, ऊर्जा और बेहतर रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.