1. चावल का चुनाव बेहद जरूरी है
बिरयानी की शुरुआत सही चावल से होती है. हमेशा लंबे दाने वाले बासमती या सेला चावल का ही इस्तेमाल करें. पुराने चावल ज्यादा बेहतर होते हैं क्योंकि ये पकने के बाद चिपकते नहीं हैं. चावल को पकाने से पहले कम से कम 30 मिनट तक भिगोना जरूरी है. इससे दाने अंदर तक पानी सोख लेते हैं और पकने के बाद खिले-खिले बनते हैं. ध्यान रखें कि चावल को हल्के हाथ से धोएं, ज्यादा रगड़ने से दाने टूट सकते हैं.
2. पानी में मिलाएं ये जरूरी चीजें
चावल उबालते समय पानी में नमक डालना बेहद जरूरी है. पानी हल्का नमकीन होना चाहिए ताकि चावलों के अंदर तक स्वाद जा सके. इसके साथ ही दालचीनी, तेजपत्ता, लौंग और इलायची जैसे साबुत मसाले डालने से चावल में हल्की खुशबू आती है. एक खास टिप यह है कि उबलते पानी में एक चम्मच नींबू का रस या थोड़ा सा सिरका डाल दें. इससे चावल चिपकते नहीं हैं और उनका रंग भी साफ और आकर्षक बना रहता है.
3. चावल पकाने का सही समय
बिरयानी के लिए चावल को कभी भी पूरी तरह नहीं पकाना चाहिए. इसे केवल 70 से 80 प्रतिशत तक ही उबालें. जब चावल में हल्की ‘कनी’ रह जाए, तब गैस बंद कर दें. इसके बाद तुरंत चावल छान लें और उन्हें फैला दें ताकि भाप निकल जाए. चाहें तो ऊपर से हल्का ठंडा पानी डाल सकते हैं, इससे चावल ओवरकुक नहीं होते.
बिरयानी को स्वादिष्ट बनाने में लेयरिंग बहुत अहम होती है. सबसे नीचे मैरिनेट किया हुआ चिकन, मटन या सब्जियां रखें. इसके ऊपर आधे पके चावलों की परत डालें. हर परत के बीच में भुनी हुई प्याज, पुदीना, हरा धनिया और केसर वाला दूध डालें. इससे बिरयानी का स्वाद और खुशबू कई गुना बढ़ जाती है.
5. बिरयानी में दम देने का सही तरीका
दम ही वह स्टेप है जहां बिरयानी का असली स्वाद निकलकर आता है. बर्तन को अच्छी तरह ढककर धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं. अगर ढक्कन ढीला हो तो उसे आटे से सील कर दें ताकि भाप बाहर न निकले. ऊपर से थोड़ा घी डालने से चावल में नमी और चमक बनी रहती है और वे आपस में चिपकते नहीं हैं.
6. मैरिनेशन का रखें खास ध्यान
बिरयानी का स्वाद केवल चावल ही नहीं, बल्कि मैरिनेशन पर भी निर्भर करता है. चिकन, मटन या सब्जियों को दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, मसाले, पुदीना और फ्राइड प्याज के साथ कम से कम 2 से 4 घंटे तक मैरिनेट करें. इससे मसाले अंदर तक अच्छे से समा जाते हैं और स्वाद गहरा हो जाता है. अगर समय हो तो रात भर मैरिनेशन करना और भी बेहतर रहता है.
7. ये छोटी-छोटी बातें भी रखें ध्यान
चावल उबालते समय बर्तन में ज्यादा भीड़ न करें. हमेशा बड़े बर्तन का इस्तेमाल करें ताकि चावल को फैलने की जगह मिले. बिरयानी बनाते समय चावलों को ज्यादा चलाने से बचें, इससे दाने टूट सकते हैं. साथ ही, अच्छी क्वालिटी का घी या तेल इस्तेमाल करने से स्वाद में फर्क साफ नजर आता है.
इन सभी आसान और असरदार टिप्स को अपनाकर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसी परफेक्ट बिरयानी बना सकते हैं. अब न चावल चिपचिपे होंगे और न ही स्वाद फीका रहेगा. हर दाना अलग, खुशबूदार और स्वाद से भरपूर होगा, जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.