यह स्नैक न केवल ऊपर से क्रिस्पी है, बल्कि इसके अंदर भरा चटपटा आलू का मसाला इसे हर उम्र के लोगों का पसंदीदा बनाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और घर की रसोई में मौजूद बेसिक सामान से ही यह तैयार हो जाता है.
यह बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आएगी.
चाहे आप इसे बच्चों के लंच बॉक्स (Kids Tiffin) के लिए पैक करें या शाम की चाय के साथ परोसें, इसकी हर बाइट में आपको मिलेगा क्रंच और स्वाद का अनोखा संगम. आइए जानते हैं, घर पर बाजार जैसा कुरकुरा आलू बेसन रोल बनाने की आसान विधि.
सामग्री (2 लोगों के लिए)-
उबले हुए आलू: 5 मध्यम आकार के
बेसन: 2 बड़े चम्मच
अदरक: 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
सरसों का तेल: 1 छोटी कटोरी (तलने के लिए)
बनाने की आसान विधि-
1. आलू का मिश्रण तैयार करें: सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह छील लें. अब इन्हें एक बर्तन में लेकर अच्छे से मैश करें या ‘भरता’ जैसा बना लें. ध्यान रहे कि आलू में गुठलियां न रहें.
2. मसालों और बेसन का मेल: तैयार आलू के भरते में बेसन, बारीक कटी अदरक, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. अब इन सभी चीजों को अपने हाथों से अच्छी तरह मिला लें ताकि एक स्मूथ डो (Dough) तैयार हो जाए.
3. रोल का शेप दें: जब मिश्रण अच्छे से मिल जाए, तो इसकी छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. अब इन लोइयों को अपनी हथेलियों के बीच रखकर उंगली जैसा लंबा (Cylindrical Shape) आकार दें.
4. ऐसे करें फ्राई: गैस पर कड़ाही रखें और उसमें सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गरम करें. जब तेल से धुआं निकलने लगे, तो आंच को मध्यम कर दें. अब सावधानी से तैयार किए गए आलू-बेसन रोल्स को तेल में डालें.
5. कुरकुरा होने तक पकाएं: जब रोल एक तरफ से थोड़े सख्त और सुनहरे हो जाएं, तो उन्हें पलट दें. इन्हें तब तक तलें जब तक कि ये चारों तरफ से गहरे लाल और कुरकुरे न हो जाएं. बस, आपके गरमा-गरम आलू बेसन रोल तैयार हैं.
किचन टिप्स:
-आप इन रोल्स को सीधे स्नैक्स की तरह हरी चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
-अगर आप इसकी करी बनाना चाहते हैं, तो प्याज-टमाटर की ग्रेवी तैयार करें और परोसते समय इन रोल्स को ऊपर से डालें.
-अगर आलू हाथों में चिपक रहे हों, तो आप आधा चम्मच बेसन और बढ़ा सकते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.