Holi Special Bachka Recipe: होली में बनने वाले खास पकवानों में से एक बचका भी है, जो आलू, बैंगन, लौकी से बनता है. रांची की गृहणी उर्मिला ने इसकी खास रेसिपी शेयर की. कुछ छोटी बातों का ध्यान रखकर आप स्वादिष्ट कुरकुरा बचका बना सकते हैं.
हरमू की रहने वाली गृहिणी उर्मिला बताती हैं कि होली के मौके पर किचन में दो दिन पहले से ही तरह-तरह के पकवान बनने लगते हैं. लेकिन बचका जरूर बनाया जाता है. उनके अनुसार बेसन का बचका इतना स्वादिष्ट होता है कि एक बार खाने के बाद बाहर के ब्रांडेड चिप्स याद नहीं आते.
ऐसे बनता है बचका
उर्मिला बताती हैं कि बचका बनाने के लिए एक बर्तन में एक कटोरी बेसन लें. उतनी ही मात्रा में चावल का आटा और उतनी ही मात्रा में गेहूं का आटा मिलाएं. इन तीनों को पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और प्याज का पेस्ट मिलाएं. फिर हल्दी, नमक और थोड़ा धनिया पाउडर डालकर 5–10 मिनट तक एक ही दिशा में अच्छे से फेंटें, ताकि मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए.
अब आलू, बैंगन और लौकी को पतले गोल टुकड़ों में काट लें, जैसे चिप्स के लिए काटते हैं. इन्हें पानी से धोकर तैयार पेस्ट में डुबो दें. कड़ाही में तेल गरम करें और पेस्ट में लिपटे टुकड़ों को एक-एक कर तेल में डालें.
मीडियम आंच पर भूनें
जब यह सुनहरे रंग के हो जाएं, तो निकाल लें. बचका हल्का गोल्डन और थोड़ा डीप फ्राई होने पर ज्यादा स्वादिष्ट लगता है. इसे हरी या लाल चटनी के साथ परोसा जा सकता है. रांची में कई लोग इसे खासतौर पर चावल के साथ दोपहर के भोजन में खाना पसंद करते हैं. इन्हें तलते समय तापमान का खास ध्यान रखें. आंच ना बहुत धीमी हो और ना बहुत तेज. तेज में ये जल जाएंगे, धीमी में इनमें बहुत तेल भर जाएगा. इन्हें चटनी या सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.