जमशेदपुर का कल्लू होटल करीब 50 वर्षों से यात्रियों को सस्ता और शुद्ध भोजन परोस रहा है. महंगाई के इस दौर में जहां सामान्य होटल में एक थाली 80-100 रुपये से कम नहीं मिलती, वहीं यहां सिर्फ 30 रुपये में भरपेट भोजन मिल जाता है. इस थाली में दाल, भात, सब्जी, पापड़ और भुजिया परोसा जाता है.
यह होटल करीब 50 वर्षों से यात्रियों को सस्ता और शुद्ध भोजन परोस रहा है. होटल के संचालक चंदन बताते हैं कि उनके परिवार की तीन पीढ़ियां इसी काम से जुड़ी हुई हैं. पहले उनके दादा ने छोटी सी दुकान से शुरुआत की थी. आज भी उसी परंपरा के साथ ग्राहकों को घर जैसा खाना परोसा जा रहा है.
30 रुपये में तीन पीस लच्छा पराठा
सबसे खास बात यहां की कीमत है. महंगाई के इस दौर में जहां सामान्य होटल में एक थाली 80-100 रुपये से कम नहीं मिलती, वहीं यहां सिर्फ 30 रुपये में भरपेट भोजन मिल जाता है. इस थाली में दाल, भात, सब्जी, पापड़ और भुजिया परोसा जाता है. स्वाद बिल्कुल घर जैसा और खाना ताजा यही वजह है कि सुबह से रात तक भीड़ लगी रहती है.अगर आप नाश्ते के शौकीन हैं तो यहां का लच्छा पराठा खास पहचान बना चुका है. मात्र 30 रुपये में तीन पीस लच्छा पराठा के साथ आलू की सब्जी और अचार-मसाला वाली सब्जी दी जाती है. इसके अलावा नॉन-वेज पसंद करने वालों के लिए भी बढ़िया विकल्प मौजूद है. 25 रुपये में मछली, 30 रुपये में चिकन और 20 रुपये प्रति पीस अंडा भी मिल जाता है.
दुकान सुबह 4 बजे ही खुल जाती
होटल की एक और खासियत इसका समय है. दुकान सुबह 4 बजे ही खुल जाती है, जिससे सुबह-सुबह ट्रेन पकड़ने वाले यात्री भी आराम से नाश्ता कर सकें. वहीं रात 12 बजे तक होटल खुला रहता है, इसलिए देर रात पहुंचने वाले यात्रियों को भी भूखे नहीं रहना पड़ता. यहां खाना ग्राहकों के सामने ही तैयार कर परोसा जाता है, जिससे लोगों को ताजगी और सफाई का भरोसा मिलता है.खाना खाने आए राहुल बताते हैं, जब भी टाटा आता हूं, यहां जरूर आता हूं. लच्छा पराठा और अंडा करी मुझे बहुत पसंद है, स्वाद भी अच्छा और दाम भी कम.”कुल मिलाकर आपको बतादे अगर आप पहली बार टाटानगर स्टेशन पहुंच रहे हैं या अक्सर यहां आना-जाना लगा रहता है और कम कीमत में स्वादिष्ट भोजन की तलाश है, तो स्टेशन के बाहर स्थित यह पुराना कल्लू होटल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. जहां जेब भी खुश और पेट भी खुश है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.