Arjun Tendulkar IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर इस बार के आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (SLG) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, जिसकी कप्तानी ऋष पंत कर रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर एलएसजी में शामिल होने के बाद से ही चर्चा का मुख्य विषय बने हुए हैं।
मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने के बाद, ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग में एक नई शुरुआत की तलाश में हैं। इस साल अर्जुन को एलएसजी ने उन्हें 30 लाख में खरीदा है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन ने अर्जुन को लेकर बड़ी बात कह दी है, जिसके चलते सोशल मिडीय पर बवाल मच गया है। आर अश्विन का मानना है कि इस साल अर्जुन को मौका नहीं मिलने वाला है।
अर्जुन तेंदुलकर को लेकर आर अश्विन ने क्या कहा?
टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि आईपीएल 2026 सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को एलएसजी के लिए खेलने का मौका शायद ही मिले। भारतीय क्रिकेटर ने तर्क दिया कि ऑलराउंडर के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल होगा, क्योंकि सुपर जायंट्स के पास पहले से ही तेज गेंदबाजी की मजबूती है। उन्होंने आगे अनुमान लगाया कि अर्जुन तभी मैदान में उतरेंगे जब उन्हें चोटिल खिलाड़ी की जगह लेनी होगी।
सुपर जायंट्स के पास कई तेज गेंदबाज
आर अश्विन ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर आगे अनुमान लगाया कि ‘अर्जुन तेंदुलकर खेलेंगे ही नहीं और इस बारे में बात ही न करें। मुझे लगता है कि यह बहुत मुश्किल है, क्योंकि इस टीम में मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज हैं। इतने सारे तेज गेंदबाज हैं। वह कैसे खेलेंगे? मुझे नहीं लगता कि उनके खेलने की कोई गुंजाइश है, जब तक कि बहुत सारे खिलाड़ी चोटिल न हो जाएं।
अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में तीन साल पहले मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। 2023 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए चार मैच खेले थे और 13 रन बनाए थे। वहीं, 3 विकेट अपने नाम किए थे। साल 2024 में अर्जुन ने एक ही मुकाबला खेला था। साल 2025 में वे कोई मैच नहीं खेल पाए।
1 अप्रैल 2026: LSG vs DC- 7:30 बजे, लखनऊ
5 अप्रैल 2026: SRH vs LSG- 3:30 बजे, हैदराबाद
9 अप्रैल 2026: KKR vs LSG- 7:30 बजे, कोलकाता
12 अप्रैल 2026: LSG vs GT- 3:30 बजे, लखनऊ
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.