रवीना टंडन और अक्षय कुमार का रिलेशनशिप और ब्रेकअप 90 के दशक में काफी चर्चा में रहा था. इसी दौरान शिल्पा शेट्टी और रवीना के बीच अनबन की भी खबरें थीं. हालांकि, अब सालों बाद तीनों एक्टर्स आगे बढ़ गए हैं. अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने साथ में फिल्म वेलकम 3 में काम भी किया है. हाल ही में रवीना ने अक्षय और शिल्पा को लेकर बात की.
अक्षय-शिल्पा संग रिश्ते पर की बात
जूम के पॉडकास्ट में रवीना ने अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी संग दोस्ती पर बात की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब हम सब दोस्त बन गए हैं. उस वक्त हम सब यंग थे. हम सब एक ही इंडस्ट्री में हैं. इन सब चीजों से कौन नहीं गुजरा है? कौन लिंकअप- ब्रेकअप-रिलेशनशिप जैसी चीजों से नहीं गुजरा? आज मैं और अक्षय दोस्त हैं. शिल्पा और मैं दोस्त हैं. हम सब दोस्त हैं. हम मूवऑन कर चुके हैं.’
आगे रवीना ने कहा, ‘हम अपने परिवार के लिए बहुत खुश हैं. हम अपने बच्चों के लिए बहुत खुश हैं. मैंने और अक्षय ने साथ में वेलकम 3 की है और पूरी टीम ने साथ में बहुत एंजॉय किया. हम फिल्म के दौरान बहुत हंसे. बहुत फनी फिल्म है. हमें साथ में काम करके अच्छा लगा. आपको बड़ा होना पड़ता है. मैच्योर होना पड़ता है. हम सब एक-दूसरे के लिए खुश हैं.’
इसके अलावा रवीना ने कहा, ‘हम अच्छे दोस्त हैं, अक्की और मैं. हमेशा अच्छे दोस्त.’ बता दें कि रवीना और अक्षय फिल्म वेलकम टू द जंगल में साथ नजर आने वाले हैं. ये मल्टीस्टारर फिल्म है. इसमें दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े और अरशद वारसी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म 26 जून को थिएटर में रिलीज होगी.
इन फिल्मों में साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन
बता दें कि रवीना और अक्षय ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था. उन्होंने साथ में खिलाड़ियों का खिलाड़ी, बारूद, मोहरा, पुलिस फोर्स जैसी फिल्में की.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.