Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda Honeymoon: इंडियन सिनेमा के फेमस कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के करीब एक महीने बाद अपने हनीमून की खूबसूरत मोमेंट्स को फैंस के साथ शेयर किए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी सादगी भरी और सुकून से भरी लाइफस्टाइल ने फैंस का दिल जीत लिया है।
हनीमून वीडियो में दिखा कपल का क्यूट बॉन्ड
रश्मिका ने अपने पोस्ट में बताया कि शादी के बाद दोनों कुछ दिन सुकून से बिताना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कोह समुई के साइड के एरिया को चुना, जहां एक खूबसूरत विला में वह साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सुबह की शांति, दोपहर में स्विमिंग और शाम को दोस्तों के साथ गेम्स और फिल्में देखना, उनके हनीमून को खास बना दिया है। शेयर किए गए वीडियो में रश्मिका और विजय के बीच की प्यारी बातचीत भी सुनने को मिल रही है। जब एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अभी भी “आप मेरे पति हैं” कहने की आदत नहीं पड़ी, तो विजय ने जवाब दिया कि “मेरे सबसे अच्छे दोस्त, यह कभी नहीं बदलेगा।” इस क्यूट मोमेंट ने फैंस को खूब इमोशनल कर दिया है।
शादी के बाद की सिंपल लाइफ ने जीता दिल
रश्मिका के पोस्ट में खास बात यह देखने को मिल रही है कि उन्होंने अपने हनीमून को बेहद सिंपल और दिल के करीब तरीके से बयान किया है। उन्होंने बताया कि कैसे दोस्तों के साथ हंसी-मजाक, पूल गेम्स और फिल्में देखने के दौरान बिताए गए पल सबसे खास रहे हैं। उनका यह पोस्ट किसी सेलिब्रिटी लाइफ से ज्यादा कॉमन लोगों की छुट्टियों जैसा लग रहा है।
शाही शादी के बाद एन्जॉय कर रहे हनीमून
गौरतलब है कि इस कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। कपल ने 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन दिया था। शादी में दोनों ने अपनी सांस्कृतिक परंपराओं का पालन किया और कई बड़े सितारे शामिल हुए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.