रश्मिका मंदाना ने शेयर किया खास वीडियो
हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि अब हम दो से तीन हो गए लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट हार्ट इमोजी भी शेयर किया, वीडियो में एनिमेटेड ग्राफिक्स के जरिए रश्मिका और विजय का एक प्यारा सा विजुअल दिखाया गया है। इसमें पीले रंग का फूल और रेड हार्ट्स भी नजर आ रहे हैं।
फैंस ने लगाए प्रेग्नेंसी के कयास
इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया, कई यूजर्स ने कयास लगाए कि क्या रश्मिका मां बनने वाली हैं, कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार उनसे सवाल पूछते नजर आए। लोग पूछ रहे हैं क्या वह मां बनने वाली हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या रश्मिका मां बनने वाली हैं?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या रश्मिका प्रेग्नेंट हैं?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, “अभी के लिए तीन का मतलब फूल है या फिर तीन का मतलब जूनियर विरोश है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्या आप मां बनने वाली हैं? फैमिली लाइफ में स्वागत है।” रश्मिका मंदाना ने इस पोस्ट में ‘टेरेबली टिनी पोस्ट’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग किया है। हालांकि इस पोस्ट की सच्चाई कुछ और ही इशारा कर रही है।
प्रोजेक्ट से जुड़ा हो सकता है वीडियो
दरअसल, रश्मिका ने इस पोस्ट में कुछ खास Terribly Tiny Post और Rashmika & Ru जैसे कई अकाउंट्स को टैग किया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो किसी नए प्रोजेक्ट, सीरीज या ब्रांड कैंपेन का हिस्सा हो सकता है, जो फैमिली या बच्चों की थीम पर आधारित है, ऐसे में प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शादी के बाद लगातार चर्चा में कपल
बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में पारंपरिक तरीके से शादी रचाई थी। बाद में कपल ने चार मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा था, इस दौरान कई बड़े सितारे शामिल हुए और कपल को शुभकामनाएं देने पहुंचे थे।
फिल्मों में बिजी हैं रश्मिका
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आई थीं। इसके अलावा अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 3’ में भी उनका अहम रोल होगा, साथ ही वह ‘कॉकटेल 2’ और ‘मैसा’ जैसी फिल्मों की शूटिंग भी कर रही हैं। आपको बता दें कि शादी के तुरंत बाद रश्मिका के प्रोजेक्ट ‘राणाबली’ का पहला गाना भी रिलीज हुआ था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.