Ranveer Singh: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करके इतिहास रच दिया है। फिल्मों की सफलता के बीच रणवीर सिंह में आए बदलाव को लेकर उनके को स्टार मानव गौहिल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि न सिर्फ एक्टर का प्रोफेशनल अप्रोच बदल गया है, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी में भी एक नया बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बताया है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मानव गोहिल ने कहा है कि रणवीर इस समय अपने लाइफ के बेहद अहम दौर से गुजर रहे हैं। पिता बनने और ‘धुरंधर’ जैसी ऐतिहासिक फिल्म की सफलता के बाद वे अपने हर फैसले को लेकर पहले से ज्यादा सजग हो गए हैं। उनके मुताबिक, रणवीर के पहनावे से लेकर उनके पब्लिक अपीयरेंस तक में बदलाव नजर आता है। अब वे ज्यादा सलीकेदार और बैलेंस नजर आते हैं, जिससे ऐसा लगता है जैसे वे एक अलग ही इंसान बन गए हैं।
जिम्मेदारी और स्टारडम को लेकर बदली सोच
मानव ने यह भी कहा कि रणवीर अब अपने स्टारडम को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ अच्छे से संभाल रहे हैं। उनके आसपास एक मजबूत टीम है जो उन्हें सही फैसले लेने में मदद करती है। साथ ही दीपिका पादुकोण का भी उनकी लाइफ पर पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ा है।
‘धुरंधर’ का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था, जिसने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं इसका सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ और ओपनिंग से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। फिल्म के दूसरे पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन बीत चुके हैं, अभी तक इसका टोटल कलेक्शन 1,041.27 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा उर्फ जसकिरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है, जो एक अंडरकवर मिशन के तहत दुश्मन नेटवर्क को खत्म करता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.