- Hindi News
- Sports
- Ranji Trophy: Shamis Career Best 8 Wickets | Padikkals 232 Runs Make Karnataka Strong
- कॉपी लिंक
शमी ने एक इनिंग में 8 विकेट लिए।
रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी ने एक पारी में 8 विकेट लिए। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का बेस्ट प्रदर्शन भी है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 22.1 ओवर में 90 रन देकर 8 विकेट लिए। शमी के करियर बेस्ट की वजह से बंगाल ने पहली पारी में 26 रन की बढ़त ले ली है।
वहीं, लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने डबल सेंचुरी लगाई। उन्होंने 29 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 232 रन बनाए। पडिक्क्ल की पारी से कर्नाटक तीसरे दिन मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
इस सीजन में शानदार फॉर्म में शमी
मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अब तक कुल 36 विकेट ले चुके हैं। इससे पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 16 विकेट लिए थे। विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 विकेट हासिल किए थे। शमी लगभग एक साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
दूसरा सेमीफाइनल
कल्याणी के बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में बंगाल और जम्मू-कश्मीर के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है। सोमवार को मैच का तीसरा दिन चल रहा है। पहली पारी में बंगाल ने 328 रन बनाए थे। बंगाल के लिए सुदीप कुमार घरामी ने 146 रन की शतकीय पारी खेली थी। जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी डार ने 5 विकेट लिए, जबकि सुनील कुमार ने 3 विकेट झटके।
इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर की शुरुआत खराब रही। 8वें ओवर तक टीम के 13 रन पर 3 विकेट गिर गए थे। इसके बाद कप्तान पारस डोगरा (58) और अब्दुल समद (82) ने चौथे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी की। लेकिन यह साझेदारी टूटते ही पूरी पारी 302 रनों पर सिमट गई। बंगाल को पहली पारी में 26 रन की बढ़त मिली। शमी ने 8 और मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए।
पहला सेमीफाइनल पहला सेमीफाइनल लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच खेला जा रहा है। कर्नाटक ने पहली पारी में 736 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान देवदत्त पड्डिकल ने डबल सेंचुरी लगाते हुए 232 रनों की पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने 141 रन बनाए। इसके जवाब में उत्तराखंड ने पहली पारी में 2 विकेट खोकर 50 से अधिक रन बना लिए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
