Ramayana Teaser Out: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट का टीजर ‘रामा ग्लिम्प्स’ रिलीज हो चुका है। इसके आते ही इसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को काफी सराहा जा रहा है। फैंस लंबे समय से जिस झलक का इंतजार कर रहे थे, वह अब सामने आ चुकी है। अब सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर तेजी से वायरल हो रहा है।
टीजर की शुरुआत एक इंटेंस सीन से होती है, जहां राक्षस लोगों पर हमला करते नजर आते हैं। इसके बाद एक टेक्स्ट आता है, जिसमें भगवान राम के अवतार की महिमा को दर्शाया गया है। फिर स्क्रीन पर रणबीर कपूर की एंट्री होती है, जो भगवान राम के रूप में बेहद प्रभावशाली लग रहे हैं। टीजर में कोई डायलॉग या गाना नहीं है, फिर भी यह पूरी तरह बांधकर रखने में कामयाब रहता है। बैकग्राउंड म्यूजिक और शानदार वीएफएक्स ने इस टीजर को और खास बना दिया है। छोटे-छोटे सीन्स के जरिए भगवान राम की लाइफ की झलक दिखाई गई है।
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसमें साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं। सनी देओल हनुमान और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, काजल अग्रवाल मंदोदरी और लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में हैं।
दो पार्ट में कब- कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘रामायण’ को दो पार्ट्स में बनाया गया है। पहला पार्ट इस दिवाली पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा। बता दें फिल्म ‘रामायण’ को भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के अनुसार, दोनों पार्ट्स का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है। फिल्म को इंटरनेशनल लेवल के स्केल पर तैयार किया गया है।
रणबीर कपूर ने खुद बताया कि वह शुरुआत में इस रोल को लेकर कंफर्टेबल नहीं थे। उन्हें लगा कि वह इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे, लेकिन पिता बनने के बाद उनकी सोच बदली और उन्होंने इस रोल को एक्सेप्ट किया है। रणबीर ने इस किरदार के लिए रामायण को देखा और खुद में फिजिकल ही नहीं बल्कि इमोशनल और स्पिरिचुअल बदलाव भी किए हैं। उन्होंने इस रोल को अपनी लाइफ का सबसे खास अनुभव बताया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.