डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ टीजर रिलीज के बाद से चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में लॉस एंजिल्स में फिल्म के प्रमोशन के दौरान नितेश तिवारी ने यश के किरदार यानी रावण के कैरेक्टर को लेकर कई अहम जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में रावण को केवल एक ‘वन-डायमेंशनल’ विलेन के रूप में नहीं, बल्कि एक विद्वान और योद्धा के तौर पर भी पेश किया जाएगा। सिर्फ विलेन नहीं, विद्वान और योद्धा भी होंगे यश
नितेश तिवारी ने बताया कि रावण के जीवन के कई पहलू थे जिन्हें पर्दे पर उतारना जरूरी है। उन्होंने कहा, रावण एक महान योद्धा, कुशल संगीतकार और प्रकांड विद्वान था। वह एक उदार राजा और भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त भी था। इसलिए उसके किरदार में सिर्फ बुराई (ब्लैक कैरेक्टर) दिखाने के बजाय उसके व्यक्तित्व के इन अलग-अलग पहलुओं को दिखाना हमारे लिए जरूरी है।
नितेश तिवारी ने रावण के मानवीय और विद्वान पक्ष को दिखाने के पीछे का असल कारण भी बताया। उनके मुताबिक, “रावण के जीवन के इन हिस्सों को दिखाने का एक गहरा मकसद है। इसमें एक बहुत जरूरी सबक छिपा है। आप चाहे कितने भी गुणवान क्यों न हों, लेकिन अगर आप अहंकार, बदले की भावना और ईगो से संचालित होते हैं, तो अंजाम क्या होता है, यह रावण की कहानी सिखाती है। यही इस फिल्म का एक बड़ा मैसेज भी होगा। दो हिस्सों में आएगी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ एक बड़े स्तर पर बनाई जा रही फ्रैंचाइजी होगी। इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। वहीं, कहानी का दूसरा और अंतिम भाग अगले साल दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है। फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी अहम बातें-
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.