फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में धुरंधर के फिल्ममेकर आदित्य धर की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि आदित्य की बढ़ती सक्सेस से इंडस्ट्री में लोग उनसे जल रहे हैं और उनके फेल होने का इंतजार कर रहे हैं.
आदित्य धर की तारीफ में कहा ये
राम गोपाल वर्माने कहा, ‘आदित्य धर ने जो मूवी बिजनेस के साथ किया है उसे समझना होगा. उन्होंने स्क्रीन पर स्टोरीटेलिंग की पूरी ग्रामर को ही बदल दिया है. हमारी फिल्में अब बिल्कुल पहले जैसे न होंगे और मैं ये सभी भाषाओं की बात कर रहा हूं. सिर्फ हिंदी की नहीं, तेलुगू में कई बड़ी फिल्में आ रहीहैं जो री-शूट हो रही हैं. इसका मतलब बजट भी बढ़ रहा है. तो जायज है कि वो उससे नफरत करेंगे. आदित्य ने उन्हें उनके कम्फर्ट से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया है.’
आगे उन्होंने कहा, ‘यामी गौतम और आदित्य धर को आगे और ध्यान रखने की जरुरत है. फिल्म इंडस्ट्री उनके डाउन फॉल का इंतजार कर रही है.’
राम गोपाल वर्मा ने यामी गौतम की भी तारीफ की और फिल्म हक में उनकी एक्टिंग को सराहा.
धुरंधर 2 के बारे में
बता दें कि आदित्य धर को फिल्म उरी के लिए जाना जाता है. उनकी उरी को बहुत पसंद किया गया था. उरी ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. अब वो धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं. धुरंधर दिसंबर 2025 में रिलीज हुई. फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर हिट हुई. इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है. धुरंधर 2 मार्च में ही 19 तारीख को रिलीज हो रही है. 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रिव्यूज हैं. फिल्म को लेकर बहुत बज है. जबरदस्त एडवांस बुकिंग हो रही है.
इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स होंगे. फिल्म के 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की खबरें हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.