Ram Charan-Upasana Twins: राम चरण और उपासना कोनिडेला के घर 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ। उनकी पहले से एक बेटी क्लिन कारा कोनिडेला है। कपल ने हाल ही में अपने जुड़वां बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) के लिए एक छोटा सा नामकरण समारोह रखा था जिसमें उन्होंने बेबीज का नाम रखा।
राम चरण और उपासना कोनिडेला ने नामकरण समारोह में अपने नवजात बेटे का नाम ‘शिवराम’ और अपनी दूसरी बेटी का नाम ‘अनवीरा देवी’ रखा है।
राम चरण-उपासना ने रखे जुड़वां बच्चों के नाम
RRR स्टार राम चरण ने हाल ही में वैरायटी इंडिया से बातचीत में खुलासा किया कि अपने ट्विन्स का नाम रखना उनके और उनकी पत्नी उपासना के लिए एक बेहद निजी और आध्यात्मिक फैसला था। काफी समय तक सोचने और बड़ों से सलाह लेने के बाद उन्होंने ये नाम चुने हैं जिनके मतलब काफी खास हैं। उनके बेटे का नाम शिवराम, भगवान शिव और भगवान राम को दर्शाता है। यह संयम के साथ शक्ति, और धर्म के साथ भक्ति का भी प्रतीक है।
इसके अलावा, यह एक्टर के पिता चिरंजीवी के असली नाम शिव शंकर वर प्रसाद को भी आगे बढ़ाता है। राम चरण ने कहा, ‘इसमें वंश और आभार का भाव जुड़ा है’। वहीं, अपनी बेटी अनवीरा देवी के नाम का मतलब बताते हुए एक्टर कहते हैं कि ये काफी हिम्मत और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक है।
उन्होंने आगे बताया, “वीरा वीरता का प्रतीक है, और ‘अन’ इसे लिमिटलेस बनाता है।” उन्होंने जानबूझकर नाम में देवी जोड़ा है ताकि यह याद दिलाया जा सके कि शक्ति और गरिमा एक साथ मौजूद हो सकती हैं।
ट्विन्स के पैरेंट्स बने राम चरण-उपासना
राम चरण और उपासना ने अपने ट्विन्स के जन्म पर खुशी जताते हुए एक पोस्ट किया था। कपल ने अपनी एक फोटो शेयर की जिसके साथ सुपरस्टार ने लिखा-
“यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। दो बेटियां और एक बेटा पाकर हम बेहद आभारी हैं। हमारी जिंदगी में जितनी भी महिलाएं हैं, वो हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। मैं अपने सभी फैंस, परिवार और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने हर पल हमारा साथ दिया और हमारा समर्थन किया।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.