क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्चून’ का एक एपिसोड खूब सुर्खियों में है. हाल ही में शो में अक्षय कुमार और राजपाल यादव ने अपनी सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया का मशहूर ‘पानी’ वाला सीन दोबारा रीक्रिएट कर दिया. जैसे ही ये वीडियो सामने आया, फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.
पानी वाले सीन ने दर्शकों को किया लोटपोट
शो के ‘भूत बंगला’ स्पेशल एपिसोड में एकता कपूर, वामिका गब्बी और राजपाल यादव मेहमान के तौर पर पहुंचे थे. शो के दौरान ऑडियंस में बैठे एक फैन ने अक्षय और राजपाल के उस आइकॉनिक ‘पानी’ सीन को याद किया, जिसे आज भी लोग बड़े मजे से देखते हैं. यह सुनते ही मौके का फायदा उठाते हुए एकता कपूर ने उनसे वही सीन दोहराने को कहा. फिर क्या था, अक्षय और राजपाल ने बिना देरी किए उस सीन को फिर से रीक्रिएट किया. जैसे ही अक्षय ‘पानी’ बोलते है, राजपाल यादव घबराकर उछल पड़ते है, ठीक वैसे ही जैसे फिल्म में दिखाया गया था. इस मजेदार एक्ट ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया.
कॉमेडी रोल करना पसंद है राजपाल को
बता दें, फिल्म में ‘छोटा पंडित’ के किरदार में राजपाल यादव, अक्षय कुमार को एक ज्योतिषी समझकर अपनी परेशानियां बताता है. अक्षय मजाक में उसे पानी से दूर रहने की सलाह देते हैं. छोटा पंडित इसे सच मान लेता है, लेकिन बाद में अक्षय पीछे से ‘पानी’ चिल्लाकर उसे डराते हैं और हर बार राजपाल ऐसे उछलते है, जैसे सच में पानी से बच रहा हो. ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी, जिसमें विद्या बालन, शाइनी आहूजा और परेश रावल भी लीड रोल में नजर आए थे. वहीं राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें ऐसे माहौल में काम करना अच्छा लगता है, जहां वो बिना ज्यादा सोचे उस समय को एंजॉय कर सकें.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.