Patralekhaa on Rajkummar Rao Transformation: एक्टर राजकुमार राव अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। एक इवेंट में उनके नए लुक को देखकर कई लोग हैरान हुए। इसके बाद राजकुमार को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी। एक्टर ने बताया कि उनका ये बदला लुक अपकमिंग फिल्म ‘निकम’ के लिए है। राजकुमार ने बताया कि किरदार में ढलने के लिए उन्होंने 9 से 10 किलो वजन बढ़ाया और अपने बालों का लुक भी बदला है। ट्रोलिंग के बीच अब राजकुमार की पत्नी पत्रलेखा भी उनके सपोर्ट में उतर आई। साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स पर निशाना भी साधा।
एक्ट्रेस पत्रलेखा ने राजकुमार राव के पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। साथ ही उन्होंने लिखा, “आप पर बहुत गर्व है। आप हर फिल्म प्रोजेक्ट में अपना सब कुछ झोंक देते हैं।”
पत्रलेखा ने कहा कि दुनिया यह नहीं देखती कि एक एक्टर अपने किरदार को बनाने में कितना प्रोसेस और मेहनत करता है। आखिर में नतीजा हमेशा आसान लगता है। आंखों से दिखने वाली सारी शोहरत और ग्लैमर के पीछे, एक एक्टर की जिंदगी खून, पसीने, आंसुओं और पर्सनल लाइफ के त्याग से भरी होती है।
दरअसल, राजकुमार हाल ही में मुंबई में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की एक शॉर्ट फिल्म इवेंट में शामिल हुए थे। यहां एक्टर को काफी सिंपल लुक में देखा गया। नए लुक में वह पूरी तरह से बदले हुए नजर आए। राजकुमार को अलग अंदाज में देख कई फैंस हैरान रह गए।
फिल्म के लिए फिजिकली बदलना पड़ा, जो मुझे पसंद है- राजकुमार
सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स भी उनके पीछे पड़ गए और इस ट्रांसफर्मेशन के लिए उन्हें ट्रोल किया जाने लगा था। इसके बाद राजकुमार को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने बताया कि कैसे ‘निकम’ फिल्म के लिए उन्हें खुद को फिजिकली बदलना पड़ा और ऐसा करना उन्हें काफी पसंद है।
राजकुमार ने कहा कि मैं प्रोस्थेटिक में यकीन नहीं करता। मैं अपनी मेहनत से वह लुक पा सकता हूं जो मैंने ‘निकम’ के लिए हासिल किया है, चाहे वह वजन बढ़ाना हो, बूढ़ा दिखना या अपने बाल पतले करना हो, जिसके मेरे हेयर स्टाइलिस्ट बहुत खिलाफ थे।
एक्टर ने अपने चाहने वालों को याद दिलाया कि किस तरह उन्होंने अपनी पिछली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स के लिए भी अपने लुक बदले थे। उन्होंने ‘बॉस’, ‘ट्रैप्ड’ और ‘श्रीकांत’ का जिक्र किया। राजकुमार ने खुलासा किया कि इसी तरह ‘निकम’ के लिए उनको लगभग 9-10 किलो वजन बढ़ाना पड़ा। मैं 2 पिज्जा, बहुत सारी मिठाइयां, अपने पसंदीदा आलू पराठे, बिरयानी खा रहा था और रोल के हिसाब से दिखने के लिए कुछ भी ग्लैमरस इस्तेमाल नहीं करना था। उन्होंने उम्मीद जताई कि आप जल्द ही रिलीज होने वाली इस फिल्म को देखेंगे, तो आप फिल्म में वह सारी मेहनत देख पाएंगे।