आरसीबी को 17 साल के लंबे इंतजार के बाद रजत पाटीदार की कप्तानी में पिछले साल 2025 में पहली आईपीएल ट्रॉफी नसीब हुई। वहीं इस साल ही कप्तान रजत पाटीदार का बल्ला हल्ला बोल रहा है। यही कारण है कि आरसीबी कप्तान ने 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जो अभी तक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज था। इसके अलावा रजत पाटीदार ने अपनी ही टीम के पूर्व कप्तान और साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस को पछाड़ दिया है।
रजत पाटीदार के बल्ले से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 20वें लीग मैच में कोहराम देखने को मिला। रजत ने महज 17 गेंदों में अर्धशतक ठोका। आईपीएल 2026 में ये चौथा सबसे तेज अर्धशतक था। इसी के साथ आरसीबी कप्तान ने एडम गिलक्रिस्ट के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बता दें कि, एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल में खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद की तरफ से 17 गेंदों में 2009 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था।
रजत पाटीदार ने मुंबई के खिलाफ अब 17 गेंदों में ही 2026 में अर्धशतक ठोककर बराबरी कर ली है। जबकि फाफ डुप्लेसिस को पछाड़ दिया है जिन्होंने आरसीबी के लिए 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.