राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर (आयुष विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत 8 विषयों की जारी की गई मॉडल आंसर-की पर आपत्तिकी आज लास्ट डेट है। कैंडिडेट्स रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते है।
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन विषयों की परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी 2026 को किया गया था।आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें।
बता दें कि आयोग की ये भर्ती 9 पदों के लिए थी, जिसमें अगद तंत्र, कायचिकित्सा, पंचकर्म, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, शालाक्य तंत्र, कौमारभृत्य, संहिता (मौलिक सिद्धांत), स्वस्थवृत्त विषय शामिल थे।
मॉडल प्रश्न-पत्र और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
- मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
- आपत्तियां केवल इन मॉडल प्रश्न-पत्रों के क्रम के अनुसार ही दर्ज की जा सकती हैं।
- हर आपत्ति के साथ प्रामाणिक (स्टैंडर्ड और ऑथेंटिक) पुस्तकों से प्रमाण अटैच करना जरूरी है। बिना प्रमाण के आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
- आपत्ति केवल अभ्यर्थी स्वयं ही दर्ज कर सकते हैं; कोई अन्य व्यक्ति इसमें शामिल नहीं हो सकता।
फीस और पेमेंट की प्रोसेस
- प्रति प्रश्न पर आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) है।
- अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करें, रिक्रूटमेंट पोर्टल चुनें और “क्वेश्चन ऑब्जेक्शन” लिंक पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज करें।
- भुगतान ई-मित्र कियोस्क या रिक्रूटमेंट पोर्टल के पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है।
- शुल्क वापसी का कोई प्रावधान नहीं है। बिना शुल्क के आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
- आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी; अन्य माध्यमों (जैसे ईमेल या पोस्ट) से भेजी गई आपत्तियां रिजेक्ट कर दी जाएंगी।
- आपत्तियां सिर्फ एक बार ही दर्ज की जा सकती हैं। लिंक आज रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा, उसके बाद निष्क्रिय हो जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कर लें।
यहां करें कॉन्टेक्ट
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.