राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इस मुकाबले में कई दिलचस्प मोमेंट्स देखने को मिले। वैभव का पहली ही गेंद पर कैच छूट गया। उन्होंने सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। रवींद्र जडेजा ने शिवम दुबे को आउट करके गन सेलिब्रेशन किया। RR Vs CSK चौथे मैच के टॉप मोमेंट्स… 2 प्लेयर्स ने डेब्यू किया तीसरे मैच में राजस्थान से एक और चेन्नई से एक प्लेयर्स ने डेब्यू किया। राजस्थान से तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा मैदान पर उतरे। चेन्नई से विकेटकीपर बैटर कार्तिक शर्मा ने अपना पहला मैच खेला। कार्तिक को बृजेश शर्मा ने ही पवेलियन भेजा। वे 18 रन ही बना सके। बृजेश ने 3 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया। सैमसन चेन्नई के लिए पहले मैच में 6 रन बनाकर बोल्ड दूसरे ओवर की आखिरी बॉल पर संजू सैमसन बोल्ड हो गए। नांद्रे बर्गर ने उन्हे इनस्विंगर बॉल पर आउट किया। CSK के लिए पहले मैच में सैमसन 6 रन ही बना सके। रॉयल्स को रिव्यू में विकेट चौथे ओवर में राजस्थान रॉयल्स को रिव्यू पर विकेट मिला। पहली बॉल नांद्रे बर्गर ने शॉर्ट पिच फेंकी। आयुष म्हात्रे पुल शॉट खेलने गए, लेकिन कॉट बिहाइंड हो गए। राजस्थान के प्लेयर्स की अपील पर अंपायर ने नॉट आउट दिया। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के कहने पर कप्तान रियान पराग ने रिव्यू लिया। रीप्ले में दिखा की म्हात्रे के बैट से लगाकर बॉल कीपर के पास गई। अंपायर को फैसला बदलना पड़ा और म्हात्रे शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। सरफराज को बैट टेस्ट कराने के बाद बदलना पड़ा आयुष म्हात्रे के आउट होने के बाद सरफराज खान इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे। क्रीज पर आने से पहले अंपायर ने सरफराज के बैट की जांच की, लेकिन उनका बैट टेस्ट में पास नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें बैट बदलना पड़ा। जडेजा का गन सेलिब्रेशन राजस्थान के लिए 17 साल बाद खेलने उतरे रवींद्र जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट ले लिए। 8वें ओवर की दूसरी बॉल जडेजा ने गुड लेंथ पर फेंकी। सरफराज खान स्वीप शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके पैड पर लग गई। सरफराज 17 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे बैटिंग करने उतरे, उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। जडेजा ने आखिरी गेंद पर हिसाब बराबर किया और दुबे को लॉन्ग ऑफ पर कैच करा दिया। इसके बाद जडेजा ने हाथ से बंदूक का इशारा बनाते हुए गोली दाग दी। दुबे 6 रन ही बना सके। वैभव का पहली बॉल पर कैच छूटा चेन्नई के लिए पहला ओवर मैट हेनरी फेंकने आए। वैभव सूर्यवंशी अपनी पहली बॉल पर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। कार्तिक शर्मा गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। अगली गेंद पर सूर्यवंशी ने छक्का भी लगा दिया। कार्तिक ने वैभव की शू लेस बांधी डेब्यू कर रहे कार्तिक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के जूतों की बद्दी बांधी। वैभव राजस्थान के लिए ओपनिंग करने आए। वैभव की सिक्स से फिफ्टी वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने नूर अहमद के खिलाफ लगातार 2 छक्के लगाए और महज 15 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। पराग का रिवर्स स्वीप पर सिक्स 10.6 ओवर में नूर अहमद की गेंद पर रियान पराग ने रिवर्स खेलते हुए सिक्स लगा दिया। पराग ने नूर की फुल लेंथ गेंद को नीचे से स्वाइप करते हुए शॉट लगाया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.