Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं. कुछ मनोरंजन के लिए, तो कुछ हैरान कर देने वाले. लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को गुस्से से भर दिया है. यह वीडियो खाने-पीने से जुड़ा है, और इसी वजह से लोगों की नाराजगी और भी ज्यादा बढ़ गई है. वीडियो में एक हलवाई चपातियां बनाता हुआ नजर आता है, लेकिन अचानक वह जो करता है, उसे देखकर हर कोई चौंक जाता है. लोग इस घटना को न सिर्फ गंदा बता रहे हैं, बल्कि इसे सेहत के लिए खतरनाक भी मान रहे हैं.
क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में एक हलवाई आराम से तवे पर चपातियां सेकता दिखाई देता है. तवे पर एक साथ लगभग 8 चपातियां रखी होती हैं. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, जैसे कोई रोज का काम चल रहा हो. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद स्थिति पूरी तरह बदल जाती है. हलवाई अचानक उन चपातियों पर थूकने लगता है. हैरानी की बात यह है कि वह यह सब बड़े आराम से करता है, जैसे उसे इसमें कुछ भी गलत नहीं लग रहा हो. उसके आसपास बैठी महिलाएं भी अपने काम में लगी रहती हैं और ऐसा लगता है जैसे उन्हें भी इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा. यह पूरा सीन किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया और बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
यह भी पढ़ें – पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते… महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
कहां का बताया जा रहा है वीडियो?
बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के दौसा जिले का है. हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो के साथ यही दावा किया जा रहा है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, यह तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे देख लिया.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई यूजर्स ने इसे बेहद शर्मनाक और घिनौना बताया. कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि यह देसी घी नहीं, कुछ और ही डाला जा रहा है, जबकि ज्यादातर लोगों ने इस हरकत की कड़ी आलोचना कीय यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि यह सीधे-सीधे लोगों की सेहत से खिलवाड़ है कुछ ने यह भी कहा कि बाहर का खाना खाने से पहले अब दो बार सोचना पड़ेगा.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.