राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट आज (31 मार्च) सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट जारी करेंगे। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।
बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हो रहा है। बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ।
पिछले तीन साल से लगातार बढ़ रहा रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी किया गया 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट लगातार तीन साल से बढ़ रहा है। कोरोना काल में एग्जाम नहीं हुए और रिजल्ट 99 प्रतिशत से भी ज्यादा रहा था।

सबसे कम समय में जारी हुआ रिजल्ट इस साल 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं। पहला ऐसा मौका है जब सबसे कम समय में रिजल्ट जारी किया जाएगा। इससे पहले अब तक सबसे कम दिनों में रिजल्ट 2022 में जारी किया था। परीक्षाएं 26 अप्रैल को खत्म हुई और एक जून यानी 35 दिन में रिजल्ट जारी कर दिया गया था।

एप पर पब्लिश होगी फोटो, अपने जिले के लिए इन नंबर्स पर करे कॉन्टैक्ट दैनिक भास्कर एप पर 12वीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू भी पब्लिश होंगे।
रिजल्ट के साथ ही बच्चों के इंटरव्यू और एनालिसिस और हर जिले का अपडेट आपको एप पर पढ़ने को मिलेगा।
95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स इन नंबर पर जिले के अनुसार अपनी फोटो के साथ नाम, मार्कशीट की फोटो और स्कूल के नाम शेयर करें…

—
राजस्थान बोर्ड – 10वीं बोर्ड रिजल्ट की यह खबर पढ़िए…
1- राजस्थान में कैसे बढ़ा 10वीं का रिजल्ट:पैटर्न बदलाव और नई शिक्षा का कितना पड़ा असर, जानिए एक्सपर्ट ने बताए कौन से 6 कारण

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट का प्रतिशत कोरोना काल के बाद हर साल बढ़ रहा है। एक्सपट्र्स ने रिजल्ट बढ़ने के कई कारण बताए। इसका सबसे बड़ा कारण नई शिक्षा नीति और पेपर पैटर्न में बदलाव है। (पढ़ें पूरी खबर…)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.