Last Updated:
Rain Started in Colombo: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले कोलंबो में हल्की बारिश शुरू हो गई है. पिच को कवर कर दिया गया है. भारतीय टीम रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेलेगी. इस मुकाबले में बारिश का खतरा है. क्या पूरे 40 ओवर का मैच हो पाएगा? यह सवाल सभी के मन में है. दोनों टीमें पूरा मैच खेलना चाहेंगी. अगर बारिश ने मैच में खलल डाला तो फिर नतीजा के लिए 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी होगा.
भारत पाकिस्तान मुकाबले से पहले कोलंबो में बारिश शुरू.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी. इस मैच में बारिश का खतरा है. महामुकाबले से एक दिन पहले शनिवार शाम कोलंबो में हल्की बारिश शुरू हो चुकी है. भारतीय टीम को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ना है. दोनों टीमें पूरे 40 ओवर का मैच खेलना चाहती हैं. क्या रविवार को भी कोलंबो में बारिश होगी? इसका जवाब है हां. श्रीलंका मौसम विभाग के मुताबिक भारत और पाकिस्तान मुकाबले वाले दिन भी कोलंबो में बारिश की संभावना है. ऐसे में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है.
शनिवार शाम बारिश शुरू होने पर आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच को ढक दिया गया है. आसमान में काले बादलों का जमावड़ा है. ऐसा लगता है कि देर रात तक तेज बरसात हो सकती है.श्रीलंका के मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका जताई है, जिससे मैच के दौरान लगातार बारिश की संभावना बढ़ गई है. प्राकृतिक आपदा प्रारंभिक चेतावनी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, मैच के समय मौसम में बदलाव हो सकता है, जिससे भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश की वजह से बाधा आने की आशंका बढ़ जाती है.
भारत पाकिस्तान मुकाबले से पहले कोलंबो में बारिश शुरू.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.