Indian Railway News: केंद्र सरकार ने सीकर जिले को बड़ी सौगात देते हुए सीकर-रींगस ब्रॉडगेज रेलवे ट्रैक को डबल करने के लिए 470.34 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. इस परियोजना से शेखावाटी क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और जयपुर-दिल्ली सहित कई बड़े शहरों से सीधा और तेज संपर्क मिलेगा. ट्रैक डबल होने से ट्रेनों की संख्या और गति दोनों बढ़ेंगी. इससे यात्रियों, विद्यार्थियों, सैनिकों और श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी. खाटूश्यामजी आने वाले लाखों भक्तों के लिए भी सफर आसान होगा.
सीकर जिले को केंद्र सरकार से बड़ा तोहफा दिया है. अब सीकर से रींगस तक रेल व्यवस्था और अधिक आसान और सुगम होने वाली है. यात्रियों की सुवधा के लिए यहां ब्रॉडगेज का डबल रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा. इसके लिए केंद्र सरकार ने करीब 470.34 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत किए हैं. उत्तर पश्चिम रेलवे के PRO अमित सुदर्शन ने बताया केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रींगस सीकर, 50 किलोमीटर ट्रैक को डबल करने के फैसले पर मोहर लगाई गई.

ये ट्रैक डबल होने से रींगस, सीकर और आस-पास के क्षेत्रों में फास्ट रेलवे नेटवर्क की सुविधा मिलेगी. वहीं, शेखावाटी क्षेत्र की जयपुर और दिल्ली समेत पूर्वी-दक्षिणी भारत से रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी. शेखावाटी इलाका पर्यटन, सेना और शिक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण स्थान है. शेखावाटी में सीकर, बगड़, पिलानी और लक्ष्मणगढ़ को एजुकेशन हब माना जाता है. वहीं, बिसाऊ, चिराना, डूंडलोद, चिड़ावा, फतेहपुर, काजड़ा, महनसर और नवलगढ़ अपनी सोने-चांदी की भित्ती चित्रों वाली हवेलियों के लिए प्रसिद्ध है. खाटूश्यामजी, सालासर, जीणमाता व शाकंभरी माता विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है.

ट्रैक डबल होने शेखावाटी के करीब 10 हजार प्रवासियों को दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों के लिए लंबी दूरी की ट्रेन सुविधा मिलने लगेगी. इसके अलावा बड़ी संख्या में शेखावाटी के सैनिकों व देशभर से सीकर, पिलानी व लक्ष्मणगढ़ आने वाले स्टूडेंट्स को भी फायदा मिलेगा. सीकर से जयपुर वाया रींगस ट्रैक पर फिलहाल 48 ट्रेन चल रही हैं. दोहरीकरण के बाद ट्रैक पर ट्रेनों की संख्या दोगुनी हो जाएगी. ट्रेनों की गति में भी बढ़ोतरी होगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आदेश के बाद अब रेलवे द्वारा भूमि अधिग्रहण किया जाएगा और इस साल के अंत तक काम शुरू हो जाएगा. ये काम पूरा होने के बाद सीकर का दिल्ली से रेल संपर्क बढ़ेगा. रेलवे द्वारा अभी रींगस-खाटूश्यामजी के बीच 18 किमी लंबी नई लाइन डालने का काम किया जा रहा है. इस काम पर 254 करोड़ रुपए खर्च होंगे. वहीं सीकर व रींगस स्टेशन पुनर्विकास का कार्य भी चल रहा है.

इस रेलवे ट्रैक के डबल हो जाने के बाद खाटूश्यामजी आने वाले लाखों भक्तों को आवागमन की बेहतर और सुविधाजनक व्यवस्था मिलेगी. प्रोजेक्ट पूरा होने पर रींगस और सीकर तक चलने वाली ट्रेनों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी. दिल्ली के साथ-साथ दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों से भी नई ट्रेनों के शुरू होने की संभावना है, जिससे देशभर के श्रद्धालुओं का सफर अधिक आसान, सुरक्षित और सुगम हो जाएगा.

इस रेलवे ट्रैक के डबल होने के कारण रेलवे कनेक्टिविटी मजबूत होगी और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा. शेखावाटी के हजारों सैनिक भारतीय सेना में भी कार्यरत हैं, उनका आना-जाना भी सुगम होगा. रींगस सीकर रेलवे ट्रैक के डबल होने से लाइन क्षमता बढ़ेगी, ट्रेन क्रॉसिंग की समस्या दूर होगी, टाइमिंग घटेगी तथा पहले से ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकेंगी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.