IRCTC Kashmir Tour Package: अगर आप भी हिमालय की गोद में बसी बर्फीली वादियों, केसर की खुशबू और डल झील के शिकारे का सपना देख रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है. आईआरसीटीसी ने ‘जन्नत-ए-कश्मीर’ नाम से एक किफायती पैकेज लॉन्च कर दिया है. यह पैकेज न केवल आपकी जेब के अनुकूल है, बल्कि इसमें सुख-सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा गया है.
डल लेक
IRCTC Kashmir Tour Package: अगर आप मार्च में किसी खूबसूरत स्थल की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज के तहत आप कश्मीर की मनोहारी वादियों और बर्फीले पहाड़ों का आनंद ले सकते हैं. ‘धरती का स्वर्ग’ कहलाने वाला कश्मीर अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, झीलों, हरियाली और रंग-बिरंगे फूलों से भरी घाटियों के लिए देश और दुनिया में बेहद मशहूर है.
आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर इस टूर पैकेज की जानकारी दी है. यह एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है, जिसकी शुरुआत 20 मार्च, 2026 को बिहार की राजधानी पटना से होगी. यात्री पटना से दिल्ली होते हुए सीधे श्रीनगर पहुंचेंगे. इस पैकेज के तहत पर्यटक श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम की हसीन वादियों का अनुभव कर सकते हैं. इस टूर पैकेज का नाम Jannate – E – Kashmir है. इसका पैकेज कोड EPA018 है.
Spend a memorable vacation in the pristine valleys of Kashmir with Jannat-E-Kashmir Ex Patna. This 5 nights/ 6 days journey covers Srinagar, Gumarg, Sonamarg and Pahalgam, starting at just ₹ 38,240/- onwards pp*. Book your journey today!https://t.co/3RoDJFAiqe… pic.twitter.com/gMGJFffaWe