सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. स्वप्निल नीला के अनुसार 2012 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर 120 और स्पेशल ट्रेनें रिजर्व में रखी जांएगी, जो जरूरत पड़ने पर चलाई जाएंगी.
ये ट्रेनें मुंबई, पुणे, सोलापुर, नासिक रोड और नागपुर से विभिन्न शहरों के लिए चलेंगी. सीएसएमटी -गोरखपुर- सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन नंबर 01079 (सीएमएसटी से 22:30 बजे) और 01080 (गोरखपुर से 14:30 बजे). यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओराई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोण्डा, बस्ती और खलीलाबाद पर रुकेगी.
सीएमएसटी -मडगांव-सीएमएसटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नंबर 01171 और 01172 (प्रत्येक गुरुवार) को चलेगी. जो दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मंगांव, वीर, खेड़, चिपलुन, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावड़े, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुदाल, सावंतवाड़ी, थिविम और कर्माली पर रुकेगी.
सीएमएसटी -नागपुर-सीएमएसटी द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नंबर 02141 और 02142 (रविवार और मंगलवार) को चलेगी. यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बदनेरा, धमांगाों और वर्धा पर रुकेगी.
दादर-बलिया-दादर त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नंबर 01025 और 01026 (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार) चलेगी. यह ट्रेन कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, महाराज छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम करवी, मणिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औंरिहार, मऊ और रसड़ा पर रुकेगी.
दादर-गोरखपुर-दादर ट्रेन नंबर 01027 और 01028 (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार). यह ट्रेन कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, महाराज छत्रसाल छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम करवी, मणिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औंरिहार, मऊ, भटनी और देवरिया सदर पर रुकेगी.
एलटीटी-समस्तीपुर-एलटीटी साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन नंबर 01043 और 01044 मंगलवार और गुरुवार को चलेगी यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मणिकपुर, प्रयागराज छोकी, पीडीयू जोधपुर, बक्सर, आरा, दानापुर, पटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर पर रुकेगी.
एलटीटी-बनारस-एलटीटी द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नंबर 01073 और 01074 बुधवार और गुरुवार को चलेगी. यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओराई, गोविंदपुरी, फतेहपुर और सुबेदारगंज पर रुकेगी.
एलटीटी-मडगांव-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नंबर 01119 और 01120 शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मंगांव, वीर, खेड़, चिपलुन, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावड़े, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुदाल, सावंतवाड़ी, थिविम और कर्माली पर रुकेगी.
एलटीटी-दानापुर-एलटीटी दैनिक स्पेशल ट्रेन नंबर 01143 और 01144 रोज चलेगी. यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मणिकपुर, प्रयागराज छोकी, पीडीयू जोधपुर, बक्सर और आरा पर रुकेगी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.