Indian Railways: ट्रेन टिकट बुक करने वालों के लिए बड़ी खबर है. भारतीय रेलवे ने टिकटों की कालाबाजारी और धोखाधड़ी रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2025 में 3.03 करोड़ सस्पीयस यूजर आईडी को डिएक्टिवेट कर दिया है.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि आधार-बेस्ड वेरिफिकेशन और मल्टी-लेयर साइबर सुरक्षा उपायों की वजह से यह कार्रवाई की गई. उनका कहना है कि इससे टिकट बुकिंग सिस्टम ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बना है.
6,043 करोड़ से ज्यादा मैलिशियस बॉट रिक्वेस्ट भी ब्लॉक
वैष्णव के मुताबिक, पिछले छह महीनों (दिसंबर 2025 तक) में 6,043 करोड़ से ज्यादा मैलिशियस बॉट रिक्वेस्ट को ब्लॉक किया गया यानी सिस्टम पर होने वाली बड़ी संख्या में फर्जी या ऑटोमेटेड कोशिशों को समय रहते रोक दिया गया. नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर 3.99 लाख सस्पीयस बुकिंग से जुड़ी 376 शिकायतें दर्ज हुईं. साथ ही 2025 में 12,819 सस्पीयस ईमेल डोमेन भी ब्लॉक किए गए, ताकि फर्जी अकाउंट बनाकर टिकट बुकिंग न की जा सके.
तत्काल टिकट के लिए अब आधार जरूरी
तत्काल टिकट में गड़बड़ी रोकने के लिए ऑनलाइन बुकिंग में आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन शुरू किया गया है. इससे यूजर की पहचान तुरंत जांची जाती है और दलालों या बॉट्स की एंट्री मुश्किल हो जाती है. सिस्टम में कई स्तर पर कैप्चा और सुरक्षा कंट्रोल लगाए गए हैं. इसके अलावा वेबसाइट पर लोड कम करने के लिए कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (CDN) लगाया गया है. साथ ही Akamai जैसे एंटी-बॉट सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि सस्पीयस गतिविधियों को फिल्टर कर असली यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग आसान बनाई जा सके.
कैसे जानें आपका IRCTC अकाउंट एक्टिव है या नहीं?
- अगर आप ट्रेन टिकट बुक करने जा रहे हैं और कंफ्यूजन है कि आपका अकाउंट एक्टिव है या नहीं, तो इसे चेक करना बहुत आसान है. इसके लिए सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या अपने फोन में IRCTC Rail Connect ऐप खोलें.
- इसके बाद लॉगिन पेज पर जाकर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें. फिर स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और ‘साइन इन’ पर क्लिक करें.
- अगर आपका अकाउंट एक्टिव है, तो आप बिना किसी परेशानी के लॉगिन कर पाएंगे.
- अगर अकाउंट डिएक्टिवेट हो चुका है, तो लॉगिन करते समय एरर मैसेज दिखाई देगा. ऐसे में आप कस्टमर केयर से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं.
About the Author

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.