Last Updated:
rahul chahar divorce: राहुल चाहर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज मेरे जीवन का वह अध्याय औपचारिक रूप से समाप्त हो गया है. विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला सुलझ गया है, जिसकी कीमत भी मुझे काफी चुकानी पड़ी, लेकिन अब इस दौर को अंतिम रूप मिल चुका है.
क्रिकेटर राहुल चाहर का हुआ तलाक, 3 साल चली शादीशुदा लाइफ
सनराइजर्स हैदराबाद के इस लेग स्पिनर ने कहा कि उन्होंने कम उम्र में इस रिश्ते में कदम रखा था और उस समय उन्हें यह पूरी तरह समझ नहीं था कि वह जीवन में क्या चाहते हैं. अपने विस्तृत संदेश में उन्होंने लिखा, “मैंने कम उम्र में शादी की, उस वक्त मैं खुद को, अपनी अहमियत को या उस जीवन को पूरी तरह नहीं समझ पाया था जिसे मैं बनाना चाहता था. इसके बाद ऐसे कई साल आए, जिन्होंने मुझे वो सबक सिखाए जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। पिछले पंद्रह महीने कोर्टरूम के चक्कर लगाते हुए, धैर्य, सहनशीलता और सच से मिलने वाली ताकत को सीखते हुए गुजरे.
राहुल चाहर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज मेरे जीवन का वह अध्याय औपचारिक रूप से समाप्त हो गया है. विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला सुलझ गया है, जिसकी कीमत भी मुझे काफी चुकानी पड़ी, लेकिन अब इस दौर को अंतिम रूप मिल चुका है. मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ बंद कर रहा हूं. राहुल चाहर ने यह भी कहा, “कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं. अब मैं पहले से ज्यादा समझदार, आत्म-जागरूक और उस जीवन को लेकर निश्चित हूं, जिसे मैं बनाना चाहता हूं.
IPL 2026 से पहले नई शुरुआत की तैयारी
चाहर ने स्वीकार किया कि यह अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है, और अब वह “आत्मसम्मान, शांति और बेहतर फैसलों” के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं. राजस्थान में जन्मे यह खिलाड़ी अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगामी सीजन की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जो मार्च से मई 2026 तक खेला जाना है. गौरतलब है कि राहुल चाहर इस बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी में नजर आएंगे, क्योंकि आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में शुरुआत में अनसोल्ड रहने के बाद उन्हें एक्सेलेरेटेड राउंड में 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया. इससे पहले उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रिलीज कर दिया था और अब वह येलो आर्मी के साथ अपने करियर को नए सिरे से संवारने की कोशिश करेंगे.
Is this convers
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.