Priyanka Chopra supports Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा की राज्यसभा में पार्टी के उप नेता पद से छुट्टी कर दी, जिस पर सियासी घमासान मचा है। इस दौरान राघव को अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा का पूरा साथ मिल रहा है। परिणीति लगातार उन्हें सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। अब राघव की ‘साली’ और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी उनके समर्थन में उतर आई हैं।
राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उप नेता पद से हटाए जाने के बाद कई वीडियो पोस्ट किए। इसमें से एक वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट करते हुए उन्हें अपना सपोर्ट दिया है।
AAP के एक्शन के बाद राघव चड्ढा ने अपनी राज्यसभा की जर्नी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें वो सदन के अंदर तमाम आम आदमी से जुड़े कई मुद्दे उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में राघव ने गिग वर्कर्स, किसान, युवा और आम लोगों को लेकर मुद्दे उठाए थे, जिसकी झलकियां उन्होंने इस वीडियो में दिखाई।
प्रियंका ने यूं दिया राघव को सपोर्ट
इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा का कमेंट आया। एक्ट्रेस ने कमेंट सेक्शन में तालियां और समर्थन जताने वाले इमोजी पोस्ट किए, जो उनके राघव के लिए उनके समर्थन का संकेत है। परिणीति, प्रियंका चोपड़ा की कजिन है। ऐसे में उनका ये कमेंट काफी चर्चाएं बटोर रहा है।
राघव का AAP को ‘धुरंधर’ स्टाइल में जवाब
इस बीच, राघव चड्ढा ने एक और वीडियो पोस्ट कर AAP नेताओं के आरोपों का ‘धुरंधर’ स्टाइल में जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं।’ उन्होंने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को ‘झूठा’ करार दिया। साथ ही यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।
बात प्रियंका चोपड़ा की करें तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी बॉलीवुड में कमबैक को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ में मंदाकिनी का किरदार निभाते नजर आएंगी। फिल्म को एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। साथ ही महेश बाबू इसमें लीड रोल निभा रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.