राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के उन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि वे संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में नाकाम रहे। रविवार को जारी एक बयान में चड्ढा ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण करार दिया।
गौरतलब है कि हाल ही में राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उप-नेता पद से हटाकर उनकी जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया गया था। पद से हटाए जाने के बाद पार्टी के ही कुछ हलकों से उन पर सवाल उठाए जा रहे थे।
इसे भी पढ़ें: Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम
प्रोपेगैंडा नहीं, आधिकारिक रिकॉर्ड देखें
चड्ढा ने अपने बचाव में कहा, ‘संसद की कार्यवाही पर नजर रखने वाला हर व्यक्ति सच्चाई जानता है। मैंने सदन में पंजाब की चिंताओं को हमेशा प्रमुखता और मजबूती से उठाया है। यह कोई प्रोपेगैंडा नहीं बल्कि आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा है, जिसे कोई भी जांच सकता है।’
राघव चड्ढा पर मुख्य आरोप यह था कि वे केंद्र सरकार से पंजाब के बकाया फंड को लेकर आवाज उठाने में विफल रहे। इन आरोपों का जवाब देते हुए सांसद ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे 2024 में राज्यसभा के भीतर इसी मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Kozhikode में Amit Shah का शक्ति प्रदर्शन, Mission Keralam के लिए भरी हुंकार
इन प्रमुख मुद्दों पर संसद में बुलंद की आवाज
अपने कार्यकाल का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने पंजाब के हक में कई महत्वपूर्ण विषय उठाए हैं, जिनमें आरडीएफ फंड का बकाया भुगतान, भूजल स्तर में गिरावट और किसानों का संकट, पंजाब सरकार के साथ हो रहा वित्तीय अन्याय, नशे की समस्या और सीमावर्ती राज्य की सुरक्षा और करतारपुर साहिब कॉरिडोर का विस्तार और ननकाना साहिब के लिए वीजा मुक्त यात्रा शामिल हैं।
बयान के अंत में उन्होंने भावुक होते हुए कहा, ‘पंजाब मेरे लिए सिर्फ राजनीति का विषय नहीं, बल्कि मेरी प्रतिबद्धता और मेरी आत्मा है। मैं पंजाब के अधिकारों के लिए पूरी ईमानदारी और साहस के साथ लड़ता रहूंगा।’
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.