कॉलेज फेस्ट का नाम आते ही दिमाग में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी, म्यूजिक और धमाकेदार परफॉर्मेंस का ख्याल आता है. लेकिन कभी-कभी असली स्टार वही निकलता है, जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं होती. पुणे की Sri Balaji University में हुए एक मेगा फंक्शन में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां स्टेज पर कोई फिल्म स्टार नहीं, बल्कि एक प्रोफेसर ने ऐसा जलवा बिखेरा कि पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा और सोशल मीडिया पर भी उनका वीडियो छा गया.
प्रोफेसर बने सुपरस्टार, हॉल में गूंजा once more
वायरल वीडियो में Balaji Reddy नाम के प्रोफेसर स्टेज पर गाना गाते नजर आ रहे हैं. उनकी आवाज इतनी सुरीली और दमदार है कि सामने बैठे स्टूडेंट्स खुद को झूमने से रोक नहीं पाते. जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, पूरा माहौल किसी कॉन्सर्ट जैसा बन जाता है और लोग उनके हर सुर पर तालियां बजाते नजर आते हैं. वीडियो में प्रोफेसर को पूरी ताल और लय के साथ “महबूबा महबूबा” गाना गाते हुए देखा जा सकता है.
ऑडिटोरियम में गूंजा जादू
बताया जा रहा है कि यह परफॉर्मेंस कॉलेज के एक बड़े फंक्शन के दौरान हुई, जहां सैकड़ों स्टूडेंट्स मौजूद थे. प्रोफेसर की आवाज और कॉन्फिडेंस ने ऐसा माहौल बना दिया कि लोग उन्हें बार-बार सुनना चाहते थे. कई स्टूडेंट्स ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन
वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने प्रोफेसर की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “ऐसे प्रोफेसर हों तो क्लास कभी बंक नहीं करेंगे.” वहीं दूसरे ने कहा, “सर तो सच में छुपे रुस्तम निकले.” एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “अब समझ आया स्टूडेंट्स क्लास में क्यों ध्यान से बैठते हैं.” कुल मिलाकर, प्रोफेसर का यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है और इंटरनेट पर छाया हुआ है. वीडियो को nupurmaheshwari7 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: “मुझे पाकिस्तान पसंद है” भारत घूमने आए विदेशी टूरिस्ट ने किया दावा तो उठा ले गई पुलिस, वीडियो हुआ वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.