60, 70 और 80 के दशक के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं. 90 साल की उम्र में प्रेम चोपड़ा अक्सर पैप्स के कैमरा में भी कैद होते रहते हैं. जहां उनके दामाद शरमन जोशी उन्हें सम्भालते हुए नजर आते हैं. हाल ही में एक बार फिर से ऐसा ही नजारा पैप्स के कैमरा में कैद हुई है. जहां प्रेम चोपड़ा परिवार के साथ समय गुजारने बाहर निकले और वहां शरमन जोशी ने उनका हाथ थामा है.
ससुरजी को संभालते दिखे शरमन जोशी
हाल ही में प्रेम चोपड़ा अपनी बेटी प्रेरणा और दामाद शरमन जोशी के साथ लंच के लिए बाहर निकले. मुंबई में लंच के लिए जाते समय और बाहर निकलते समय पैपराजी की नजर एक्टर पर पड़ी और उन्होंने इस पल को अपने कैमरा में कैद कर लिया. इस दौरान एक्टर और प्रेम चोपड़ा के दामाद शरमन जोशी अपने ससुर को बेटे की तरह ही संभालते हुए नजर आए. शरमन, प्रेम चोपड़ा का हाथ पकड़कर उन्हें पहले रेस्टोरेंट के अगर ले जाते हुए नजर आए फिर बाहर भी ऐसे ही लेकर आए.
शरमन संभालते हैं प्रेम चोपड़ा की जिम्मेदारी
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार शरमन जोशी को अपने ससुर प्रेम चोपड़ा को संभालते हुए स्पॉट किया गया है. कई मौकों पर शरमन जोशी उनके साथ रहते हैं और हमेशा एक बेटे की तरह ही उनका ख्याल रखते हैं. कुछ समय पहले जब प्रेम चोपड़ा की तबियत बिगड़ी थी तब भी शरमन जोशी नेही उनकी सारी जिम्मेदारी संभाली थी.

बीमार हो गए थे प्रेम चोपड़ा
बता दें कि दसंबर 2025 में प्रेम चोपड़ा काफी बीमार हो गए थे. तब शरमन जोशी ने उनकी हेल्थ की जानकारी फैंस को दी थी. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर शरमन ने बताया था कि प्रेम चोपड़ा को ‘एओर्टिक स्टेनोसिस’ हो गया है. ये एक हार्ट डिसीज है. शरमन ने इस दौरान ये भी बताया था कि, उनका TAVI प्रोसीजर सफल रहा, जिसमें ओपन-हार्ट सर्जरी के बिना एओर्टिक वाल्व को ठीक किया गया. इलाज के बाद प्रेम चोपड़ा को घर लाया गया था. तभी से और उससे पहले से भी शरमन जोशी ही प्रेम चोपड़ा का ख्याल रखते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.