प्रधानमंत्री ने कहा, भारत इन कठिन परिस्थितियों के बीच में संयुक्त अरब अमीरात के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और देखभाल के लिए उठाए गए कदमों को लेकर यूएई के राष्ट्रपति का आभार भी जताया. उन्होंने साथ ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थितरता और तनाव कम करने का समर्थन किया.
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. मैंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. भारत इस कठिन समय में संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है. मैंने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया. हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं.’
Spoke with President of the UAE, my brother Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan. Strongly condemned the attacks on the UAE and condoled the loss of lives in these attacks. India stands in solidarity with the UAE in these difficult times.
Thanked him for taking care of the Indian…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
ईरान ने यूएई पर भी किये थे हमले
ईरान और इजरायल के अटैक के बीच ईरान ने मिडिल ईस्ट खासकर यूएई में भी हमले किए. दुब के लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब पर भी अटैक हुआ था, जिसके बाद बिल्डिंग से आग की लपटें उठती दिखी थीं. इसके अलावा ईरान ने द पाम होटल और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया. दुबई के मीडिया ऑफिस ने एक्स पर लिखा कि दुबई इंटरनेशनल के एक कॉन्कोर्स को एक घटना में मामूली नुकसान हुआ, जिस पर जल्दी से काबू कर लिया गया. बताया गया कि घटना में 4 लोग घायल हुए. बता दें कि दुबई मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा टूरिज्म और ट्रेड हब है और इसका एयरपोर्ट दुनिया के सबसे बिजी ट्रैवल हब में से एक है.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.