Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष निमंत्रण पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं. इस यात्रा का सबसे खास पड़ाव मुंबई है, जहां दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता के साथ-साथ ‘भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026’ (India-France Year of Innovation) का भव्य उद्घाटन करेंगे. राष्ट्रपति मैक्रों यहाँ भारत द्वारा आयोजित ‘AI इम्पैक्ट समिट’ में भी शिरकत करेंगे.
इमैनुएल मैक्रों से मिले पीएम मोदी.
मुंबई से आई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की तस्वीरों ने दोनों देशों के बीच की गहरी केमिस्ट्री को साफ बयां कर दिया है. तस्वीरों में दोनों नेता बेहद गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते और एक-दूसरे का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं, जो केवल कूटनीति नहीं बल्कि एक मजबूत व्यक्तिगत तालमेल का भी प्रतीक है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात के दौरान दोनों के चेहरों पर बड़ी मुस्कान और एक-दूसरे के प्रति सम्मान साफ दिखाई दिया, जो द्विपक्षीय वार्ता के सकारात्मक माहौल को दर्शाता है.
About the Author
Gyanendra Mishra
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.