हर किसी की जिंदगी में शादी का पल सबसे खास होता है। ऐसे में इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। मेकअप और ड्रेस से लेकर सुहागरात तक सब कुछ बहुत खास होता है। वहीं शादी के बाद कपल्स हनीमून जाने की प्लानिंग करते हैं। वहीं इस दौरान कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। वहीं यही वह समय होता है, जब उनको एक-दूसरे को जानने का मौका मिलता है। ऐसे में अगर आप भी कम बजट में विदेश में हनीमून मनाना चाहते हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप अपने हनीमून के लिए जा सकते हैं।
थाईलैंड
थाईलैंड हनीमून के लिए बेस्ट है। ये जगह जितनी खूबसूरत है, उससे कहीं ज्यादा सस्ती भी है। आप कम बजट में यहां घूम सकती हैं। आप यहां क्राबी, फुकेट, कोह लांता जैसी जगहों पर अपने हस्बैंड के साथ घूम सकती हैं। यहां का स्ट्रीट फूड भी काफी फेमस है।
इसे भी पढ़ें: Travel Tips: चिलचिलाती धूप से दूर, इन 5 जगहों पर मनाएं अपनी Summer Vacation
नेपाल
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। नेपाल नेचुरल ब्यूटी का जीता-जाता उदाहरण है। आप यहां की हसीन वादियों के बीच रोमांस का भरपूर आनंद ले सकती हैं। नेपाल अगर आप जा रहे हैं, तो पोखरा जाना न भूलें।
मॉरीशस
मॉरीशस भी हनीमून के लिए एकदम सही है। अगर आप मॉरीशस जा रही हैं, तो आपको सेवन कलर्ड अर्थ, मॉर्न ब्राबांट और पॉम्पलमूस बोटैनिकल गार्डन जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। वहीं अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए जन्नत से कम नहीं है।
इंडोनेशिया
अगर आपका बजट कम है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इंडोनेशिया आ सकती हैं। यहां पर आपको घूमने के लिहाज से कई जगहें मिल जाएंगी। आप इंडोनेशिया में कई हिंदू मंदिर भी देख सकती हैं और दर्शन करने जा सकती हैं।
मलेशिया
हनीमून के लिए मलेशिया भी बेहतरीन और शानदार जगहों में से एक है। मलेशिया कपल्स को खूब पसंद आती है। आप यहां पर बिना वीजा के 15 दिनों तक रह सकती हैं। मलेशिया का नजारा और खूबसूरती देखने लायक होती है।
मालदीव
मालदीव भी बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोग तक आते हैं। यहां के क्रिस्टल क्लियर वॉटर, ओवरवॉटर विला और कलरफुल मछलियां इस जगह को और भी शानदार और हसीन बनाती हैं। आ शाम के समय समुद्र के किनारे कैंडल लाइट डिनर भी कर सकती हैं।
टोक्यो
टोक्यो ऐसा शहर है, जहां पर आपको खूबसूरती के साथ मॉर्डन टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगी। यहां पर आपको चेरी ब्लॉसम पार्क देखना चाहिए। वहीं रात में नियॉन लाइट से जगमगाती सड़कों पर भी घूम सकती हैं। टोक्यो हनीमून के लिए बेस्ट जगह है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.