IPL 2026 Phil Salt Catches: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का पहला मैच खेला गया। मैच में RCB ने SRH को 6 विकेट से हरा दिया। हालांकि मैच में बीच सबसे ज्यादा जिस खिलाड़ी की चर्चा हो रही है, वो RCB के स्टार बल्लेबाज फिल सॉल्ट हैं। क्योंकि सॉल्ट ने पहले ही मुकाबले में ऐसा परफॉर्मेंस दिया कि सभी भौचक्का हो गए।
बता दें, सॉल्ट ने मैच पहले बल्लेबाजी कर रहे SRH की टीम को ऐसा झटका दिया कि वो भूल नहीं पाएंगे। दरअसल, बल्लेबाज ने पहले मुकाबले में एक नहीं बल्कि 2 शानदार कैच पकड़ा, जिसने सभी को हैरान कर दिया और बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद महफिल लूट ली। हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन का कैच पकड़ने के लिए तो वह सुपरमैन की तरह उड़ते हुए नजर आए।
‘सुपरमैन कैच’ से ईशान को किया आउट
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन 37 गेंदों में 80 रन बनाकर खेल रहे थे और शानदार लय में नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वह सीजन के पहले ही मैच में शतक जड़ देंगे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के निर्णायक मोड़ पर फिल साल्ट ने कमाल कर दिया।
16वें ओवर में अभिनंदन सिंह की आखिरी गेंद पर ईशान किशन ने बाउंड्री लगाने की कोशिश की, लेकिन प्वाइंट पर खड़े साल्ट तेजी से अपनी दाईं ओर भागे और फुल स्ट्रेच करते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। यह कैच इतना परफेक्ट था कि इस सीजन के सर्वश्रेष्ठ कैचों में गिना जा सकता है।
फिल साल्ट ने सिर्फ ईशान किशन ही नहीं, बल्कि इससे पहले हेनरिक क्लासेन के लिए काल बनकर मैदान पर उतरे थे। उन्होंने हेनरिक क्लासेन का एक ऐसा कैच पकड़ा, जो मैच में विवाद की जड़ बन गया। हालांकि सॉल्ट के एफर्ट के आगे हेनरिक की एक नहीं चली और उन्हें पवेलियन में लौटना पड़ा।
दरअसल, बाउंड्री के पास मिडविकेट क्षेत्र में क्लासेन ने हवा में गेंद उड़ाया, जिसे साल्ट ने कब्जे में तो किया, लेकिन कैच पूरा करते वक्त वो जमीन पर गिर गए। इस दौरान शक पैदा हुआ कि कहीं उनका संपर्क बाउंड्री कुशन से तो नहीं हुआ। ऑन-फील्ड अंपायरों ने फैसला तीसरे अंपायर के पास भेजा, जहां थर्ड अंपायर ने कैच को क्लीन करार दिया।