क्या बिना कड़े त्याग के 10–20 साल में करोड़पति बना जा सकता है? विशेषज्ञ मानते हैं कि सही योजना और अनुशासन से यह संभव है. हर महीने छोटी लेकिन नियमित निवेश की आदत बड़ा फंड बना सकती है. जानिए कैसे 1 करोड़ का लक्ष्य बन सकता है आपकी हकीकत.
हर महीने छोटी बचत से 1 करोड़ का फंड, जानिए आसान फार्मूला. (Image:AI)
साफ लक्ष्य और छोटी शुरुआत का कमाल
सबसे पहले यह तय करें कि आपको 1 करोड़ आज की कीमत में चाहिए या भविष्य की महंगाई को जोड़कर. यह स्पष्टता ही तय करेगी कि हर महीने कितना निवेश जरूरी है. अच्छी बात यह है कि शुरुआत बड़ी रकम से नहीं करनी पड़ती. अगर कोई व्यक्ति हर महीने 10,000 रुपये भी निवेश करता है और उसे सही जगह लगाता है, तो 10-20 साल में कंपाउंडिंग का जादू बड़ा फंड बना सकता है. बाजार में सही समय पकड़ने से ज्यादा जरूरी है लंबे समय तक टिके रहना. जितना जल्दी शुरुआत होगी, उतना फायदा मिलेगा.
सही निवेश और ऑटोमैटिक अनुशासन
सिर्फ फिक्स्ड डिपॉजिट के भरोसे 1 करोड़ का लक्ष्य मुश्किल हो सकता है. इक्विटी म्यूचुअल फंड, इंडेक्स फंड और थोड़ी-सी डायरेक्ट इक्विटी बेहतर ग्रोथ दे सकते हैं. जोखिम कम करने के लिए पोर्टफोलियो में विविधता जरूरी है. जो लोग जोखिम से बचना चाहते हैं, वे डेट फंड या बॉन्ड का सहारा ले सकते हैं. एक और आसान तरीका है-सैलरी आते ही ऑटोमैटिक ट्रांसफर सेट कर देना. इससे पहले बचत होती है, फिर खर्च. समय के साथ यह आदत बन जाती है और बचत बोझ नहीं लगती.
लाइफस्टाइल बैलेंस और धैर्य है असली मंत्र
जैसे-जैसे आय बढ़ती है, वैसे-वैसे खर्च बढ़ाने का मन करता है. नई कार, नया फोन या महंगे गैजेट आकर्षित करते हैं. लेकिन समझदारी यह है कि कमाई बढ़ने के साथ बचत भी बढ़ाई जाए. बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, मगर घबराकर निवेश रोक देना नुकसानदेह हो सकता है. साल में एक बार अपनी योजना की समीक्षा करें और जरूरत हो तो निवेश बढ़ाएं. याद रखिए, करोड़पति बनने का रास्ता त्याग से नहीं, बल्कि समझदारी और नियमित निवेश से बनता है.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.